Latest Updates
-
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है?
Health Horoscope 2021: सेहत के मामले में साल 2021 में इन राशियों के लिए रहेगा प्रतिकूल
कोरोना रूपी संकट ने साल 2020 में पूरी विश्व को हिलाकर रख दिया। कई लोग इस गंभीर रोग की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठे हैं। जल्द ही नए साल यानी साल 2021 की शुरुआत होने वाली है। क्या आने वाले इस नए साल में पूरी दुनिया पर से ये संकट टलेगा? आइए जानते हैं आपके राशिफल के माध्यम से कि यह वर्ष स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य के मामले में मेष राशि वालों के लिए साल 2021 कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि बीच-बीच में छोटी मोटी दिक्कतें आ सकती हैं विशेष रुप से आपको अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साल के अंत में रक्त संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। इस कोरोना रूपी संकट से बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए जरूरी उपाय करते रहने होंगे। कुल मिलाकर आपको अपनी सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से वृषभ राशि वालों के लिए साल 2021 कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत का अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। खराब सेहत के कारण आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साल का मध्य आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं की मानसिक चिंताएं बढ़ने से शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए सेहत के मामले में साल 2021 कुछ खास नहीं रहेगा। इस साल अधिकांश समय आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपकी योजनाओं में कई बाधाएं आ सकती हैं। साल की शुरुआत में कुछ छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि आपने लापरवाही की तो आपको कोई गंभीर रोग भी हो सकता है। इस वर्ष आपकी सेहत पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है जिसकी वजह से मानसिक रूप से भी आप काफी परेशान रहेंगे। साल के अंत में आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन हो सकता है।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए साल 2021 मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप काफी तंदुरुस्त और ऊर्जावान रहेंगे लेकिन साल का मध्य आपके लिए कुछ दिक्कतें लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपको कमर या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान आपको वाहन का प्रयोग भी बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। आपके साथ कोई दुर्घटना होने की आशंका है। सितंबर के बाद का समय आपके लिए कुछ राहत देने वाला रहेगा। यदि इस समय आप यात्रा करते हैं तो सारी जरूरी सावधानियां बरतें, विशेष रुप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आप जरूर करें।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपको पहले से कोई बीमारी है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप समय-समय पर अपनी जांच करवाएं और डॉक्टर से सलाह लेते रहें। साल की शुरुआत आपके लिए ठीक-ठाक रहेगी। अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपको डॉक्टरों और अस्पतालों के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही सेहत पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। अगर आपको लीवर या किडनी से जुड़ा कोई रोग है तो आप अधिक सतर्क रहें। इस दौरान आपकी दिक्कतें कुछ बढ़ सकती हैं। साल का अंत आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। हालांकि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के मोर्चे पर कन्या राशि वालों के लिए साल 2021 बेहतर साबित होगा। इस दौरान अधिकांश समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अब स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। ग्रहों की शुभ स्थिति आपको छोटे-मोटे कई रोगों से दूर रहने में आपकी मदद करेगी। अगस्त के बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी लेकिन आप इस अवधि में खुद का अधिक ध्यान रखें। यदि छोटी सी भी दिक्कत होती है तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों को इस वर्ष अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा। इस वर्ष छोटी मोटी दिक्कतें लगी रहेंगी। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। जनवरी से लेकर मार्च तक का समय स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आपको पहले से ही पेट से जुड़ा कोई रोग है तो आप अपने खाने पीने का अधिक ध्यान रखें खासतौर पर बासी भोजन खाने से आपको बचना होगा। जुलाई के बाद का समय आपके लिए मुश्किलों भरा रहेगा। दिसंबर में आप अपने इलाज के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के मामले में वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2021 सामान्य से बेहतर रहने वाला है। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस वर्ष आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में कोई भी गंभीर समस्या नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर इसके बाद यदि आपको कोई दिक्कत होती है तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह जरूर लें। यदि आप अपनी बीमारी को नजरअंदाज करते हैं तो लंबे समय तक यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो आप सतर्क रहें।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों को इस साल स्वास्थ्य के मामले में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपके कमजोर ग्रह बीच-बीच में आपकी परीक्षा ले सकते हैं जिस कारण शारीरिक कष्ट संभव है, लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने का प्रयास करें ताकि आप किसी भी तरह के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रख सकें। अक्टूबर का समय आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहने के कारण आप अपने काम पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना खुली हवा में सैर जरूर करें।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं जो इस वर्ष आपको रोगों से दूर रहने में मदद करेंगे। मकर राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के मोर्चे पर साल 2021 अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष अधिकांश समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। यदि छोटी मोटी दिक्कतें होती भी हैं तो आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। अगर आप संतुलित दिनचर्या का पालन करते हैं, साथ ही अपने खाने-पीने की आदतों में भी कुछ बदलाव करने का प्रयास करेंगे तो आपको इसका बेहतर परिणाम जरूर मिलेगा। योग और ध्यान भी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य के मोर्चे पर कुंभ राशि वालों के लिए साल 2021 कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस वर्ष शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। आपको कई रोग घेर सकते हैं, विशेष रुप से यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। साल के मध्य में मानसिक तनाव बढ़ने से आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन भी देखने को मिल सकता है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। जितना हो सके खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि वालों के लिए साल 2021 मिलाजुला रहने के आसार हैं। साल की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कठिन होगी। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। मार्च से लेकर जून तक का समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। इसके अलावा इस अवधि में आपको यात्रा करने से भी बचना करने की सलाह दी जाती है। अक्टूबर के बाद का समय आपके लिए कुछ राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। हालांकि इस दौरान खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना होगा।



Click it and Unblock the Notifications











