Latest Updates
-
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा -
Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 4 राशिवालों पर होगी धनवर्षा -
100 साल बाद त्रेता युग जैसा महासंयोग! 2026 में 4 नहीं, पूरे 8 होंगे 'बड़े मंगल'; जानें तिथियां
1 December Horoscope: इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के द्वार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। तनाव के कारण आप मानसिक रुप से आप बहुत ही कमजोर महसूस करेंगे। आज आपको कोई भी किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनका ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। दिमाग में उथल पुथल रहने के कारण काम में आपका मन नहीं लगेगा। जब तक आप अपने नकारात्मक विचारों से दूर नहीं करेंगे आपको सफलता नहीं मिलेगी। आज स्वास्थ्य का मामला भी कुछ बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपके गुरुजनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर जरूर अमल करें। कार्यक्षेत्र में चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे ।आज आप किसी तरह का दबाव महसूस नहीं करेंगे और आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप इसी तरह सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी परेशानी छुटकारा मिल सकता है। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 33
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप महसूस करेंगे कि आपकी योजना में ही कोई कमी थी बेहतर होगा। आप अपनी गलतियों से सबक लें ताकि भविष्य में आपको पछतावा न हो। यदि आप सिंगल है तो आज किसी खास शख्स से आपकी मुलाकात संभव है। वहीं शादीशुदा जातकों का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आप अपने काम में कुछ अधिक ही व्यस्त रहेंगे। पैसे के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो आपको तनावमुक्त रहने का प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपके ज्यादातर सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे साथ ही हितकारी ग्रह ऐसे कारण पैदा करेंगे कि आपके रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर बात आपके काम की करें तो यदि आप अपना पूरा ध्यान काम में नहीं लगाएंगे तो आपके जरूरी कार्य आज अटक सकते हैं इसलिए मौज मस्ती के साथ आपको अपने काम को भी गंभीरता से लेने की जरूत है। व्यापारियों को निवेश का बढ़िया मौका मिल सकता है। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज कोई नया काम आपके हाथ लग सकता है। इतना ही नहीं, आज आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। माता पिता दोनों स्वस्थ रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत की बात करें तो आज कुछ शारीरिक कष्ट संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने से पैसों को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा। मुमकिन है भविष्य में बड़े लाभ प्राप्त करने के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं भी बनाएं। इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत से कमाए हुए धन को व्यर्थ की चीज़ों में बर्बाद न करें। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मुमकिन है जीवनसाथी का मिजाज आज कुछ ज्यादा ही गर्म रहे। कार्यक्षेत्र में आपको मिलाजुला परिणाम मिलेगा। इस समय आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। दफ्तर में वाद विवाद से बचें। यदि आप इधर उधर की बातों में ज्यादा समय गवाएंगे तो आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। हो सकता है आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आप उनकी प्रगति से खुश और संतुष्ट रहेंगे। आज आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। जहां एक ओर आप दफ्तर में पूरी मेहनत और लगन से अपने सभी काम पूरे करेंगे वहीं दूसरी ओर आप आज आप अपने परिवार को भी पूरा समय देंगे। हो सकता है आज आप किसी समाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। कोट कचहरी के मामलों को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। मुमकिन है आपके विरोधी कोई नयी समस्या खड़ी कर दें। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं जिससे आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझंट से दूर एक सुकून भरा दिन बिता पाएंगे। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने की आदत के कारण आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। हो सकता है बात आप पर ही आ जाए। आपके लिए बेहतर यही होगा कि जहां तक हो सके आप शांत ही रहें और अपने काम से काम रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है इसलिए इसका भरपूर फायदा उठाएं। दफ्तर में आज वरिष्ठों द्वारा आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी जिससे आपका मनोबल बढेगा। तरक्की पाने के लिए आप बस इसी तरह मेहनत करते रहें जल्द ही आपका यह सपना पूरा होगा। सड़क पर पैदल चलते समय या गाड़ी चलाते समय आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नकारात्मक बातों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सोच बदलें। अतीत की बातों को लेकर परेशान होने से कोई फायदा नहीं है। इससे आप अपना कीमती समय और मानसिक शांति ही नष्ट करेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि थोड़ी हिम्मत दिखाएं और कुछ अच्छा करने का प्रयास करें। हो सकता है आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले लेकिन आप कोशिश करते रहें। जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। आज जो भी बोलें सोच समझकर अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आज बड़ा विवाद हो सकता है। मानसिक शांति के लिए आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। विपरीत परिस्थिति में माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपसी समझ और धैर्य रिश्ते को सफल बनाती है और यह बात आज आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पुराने कर्ज़ आपको परेशान कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज लोग आपको कई तरह की सलाह देंगे आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। दफ्तर में किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें खासतौर यदि आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसकी जानकारी गुप्त रखें। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। आज अचानक आपको कामकाज से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। मुमकिन है आज आपको अतिरिक्त कार्यभार संभालने को दिया जाए लेकिन सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। यदि आप का व्यापार करते हैं तो अपने कारोबार बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। आज आप अपने क्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है ।सेहत आपकी अच्छी रहेगी मानसिक रूप से आप बहुत बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











