Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
11 June Horoscope: इन 4 राशियों का दिन रहेगा शानदार, मिलेगा मनचाहा परिणाम
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बॉस के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभाल कर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आपका काम बीच में ही अटक जाए। ऐसे में आपको काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपका काम आगे बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छा फायदा होने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तय समय पर अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे तो आने वाले दिनों में आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा, विशेष रूप से माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन हुआ है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि किसी कारणवश आज आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो कामकाज को अलग रखकर आप दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। हो सके तो अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जाएं या फिर कोई अच्छी किताब पढ़ें। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं और आज आपको राहत मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कानूनी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर के नियमों का सख्ती से पालन करें। इसके अलावा अपने सभी काम आप योजना के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। इस समय गलतियां करना आप पर भारी पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं जिसका बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ का मामला आज कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
छोटे भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। जरूरत पड़ने पर आपको उनका मार्गदर्शन भी करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने बड़े बुजुर्गों के साथ विनम्रता से पेश आने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं सोने चांदी के व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से भी जुड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। यदि लंबे समय से आप अपने वेतन को बढ़ाने के लिए बॉस से बात करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल और बेहतर होगा। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप कोई भी बड़ा फैसला न लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आप खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें नहीं तो इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप आप अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर कर लेने का प्रयास करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो नकारात्मक विचारों से दूर रहें नहीं तो आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप साजिदारी में कारोबार करते हैं तो पैसों के मामले में पारदर्शिता रखें। जरा सी चूक आपकी छवि खराब कर सकती है और पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहना होगा। आज अचानक बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। यदि आपसे गलतियां होती हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद अपने प्रिय के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। यदि आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने कैल्शियम की जांच कराने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके पुराने संपर्कों से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव रहेगा। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है, साथ इसका पूरा असर आपके रिश्तो पर भी पड़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। जल्द ही आपके लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें अन्यथा शादीशुदा जिंदगी में उनकी दिलचस्पी कम हो सकती है। पैसों से जुड़े मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें खासतौर पर आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। आज धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल आप सावधानी से करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:44
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
होटल या रेस्टोरेंट, प्रॉपर्टी, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपको शांत दिमाग से काम लेना होगा। आप सकारात्मकता के साथ अपने काम पर फोकस करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। माता पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज आप उनके साथ भी बिताएं। सेहत की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है, जल्द ही आपको अपने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना होगा। आपको उनकी खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











