Latest Updates
-
Summer Special Tinda Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट सब्जी -
आईटी मैनेजर की लाखों की नौकरी छोड़ थामा ऑटो का हैंडल, इस महिला की अनोखी कहानी जीत रही दिल -
Maghi Special Bihar Tilkut Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट तिलकुट -
Summer Hair Care: गर्मियों में बालों के लिए बेस्ट 5 हल्के तेल, बिना चिपचिपाहट के मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल -
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal 14 November Horoscope: इन राशियों का होगा आज बेड़ा पार
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी या व्यापार आपके हाथ कोई नया अवसर लग सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लंबे समय बाद अपनों के साथ ऐसा वक्त बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपका मानसिक दबाव भी कम होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ग्राहकों की पसंद और नापसंद का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की बढ़ती हुई लिस्ट को देखते हुए उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश नजर आएंगे। आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आप स्वयं के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आप अपने सभी काम तेजी से पूरे करने का प्रयास करें नहीं तो आपकी लेटलतीफी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा नहीं हो पाएगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर हो या कार्यस्थल आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और बॉस द्वारा आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के लेन देन में पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। छोटी सी बात को लेकर आज आपके बीच अनबन हो सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय आप जरा सी भी जल्दबाजी और हड़बड़ाहट न दिखाएं अन्यथा आपका कोई बनता हुआ काम आज बिगड़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की सलाह भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज या लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार। पिता के साथ तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में भी नरमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में आप भी अपनी सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। स्वास्थ्य की बात करें तो खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। आज आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से बड़ा आर्थिक लाभ संभव है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्द ही आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप पूरी मेहनत और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप इसी प्रकार अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय बाद आज आप वापसी कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। वहीं कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके अनियंत्रित क्रोध की वजह से आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट संभव है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपकी भूमिका को काफी सराहा जाएगा और आज आपकी तरक्की के भी संकेत मिल सकते हैं। आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि संभव है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। जल्द ही आपके कारोबार में भी वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप छोटी सी यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहने वाली है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आज आप उनके मनपसंद तोहफे फिर भी खरीद सकते हैं। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई तकलीफ है तो इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। समय-समय पर अपने डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आने वाले दिनों में आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। वहीं विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक जातकों को भी आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपके मार्ग में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर टकराव से बचें। इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। एक दूसरे पर अपना विश्वास बढ़ाएं और अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आपकी तबीयत अचानक कुछ बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण संपर्क को का से अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से यदि आपका कोई सरकारी काम नहीं बन पा रहा है तो आज आपकी यह परेशानी भी दूर होगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी और आज आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। हो सकता है आप अपनों के लिए कुछ तोहफे भी खरीदें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो उनकी सलाह से आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर टकराव या अनबन से आपको बचना होगा विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का बुलावा आ सकता है और आपसे आपके कार्यों की सूची मांगी जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ संबंध अच्छे रखने की जरूरत है। अगर आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आज आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती हैं। सेहत की बात करें तो आज सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक कार्यभार बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं लोहे के व्यापारियों को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक नहीं है। अगर आप किसी बड़े खर्च करने के मूड में है तो आपको इससे बचना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो थकान और तनाव बढ़ने से आज आपकी सेहत कुछ प्रभावित हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक



Click it and Unblock the Notifications