Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
Aaj Ka Rashifal 14 October Horoscope: पैसों के मामले में सिंह राशि वाले रहें आज संभलकर
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। छोटी सी भी समस्या को अनदेखा करने की भूल न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कार्यस्थल के नियमों का पालन भी सख्ती से करने की जरूरत है अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको उधार लेन-देन से बचने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव मुक्त रहकर आप सेहतमंद रह सकते हैं। इसके अलावा आपको अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित करने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर वजनदार चीजें उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बिजली के उपकरणों का भी प्रयोग आप सावधानी से करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी सहकर्मी करने से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत निर्णय लेने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा खासतौर पर माता के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:05 से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप बेवजह की चिंता छोड़ कर अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इससे आप जल्द से जल्द अपने कर्मों से मुक्ति पा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यभार अधिक रहने की आशंका है। ऐसे में आपको अपने सभी कार्यों की योजना पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है और आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर बड़ा आर्थिक लेन देन करते समय आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इसके अलावा किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से उसे जरूर पढ़ लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज उनकी ओर से आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाती है तो आप उसे मन लगाकर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप तनाव में काम करेंगे तो इससे आपका काम प्रभावित होगा, साथ ही आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर यदि हाल ही में आपने नया कारोबार शुरू किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के सामने आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो खान पान में गड़बड़ी के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में लापरवाही और आलस्य महंगी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा फोकस करें और तय समय पर उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करें। इसके अलावा आज आपको उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखें। सेहत की बात करें तो लापरवाही के कारण आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा, खासतौर पर यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आज सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप बेवजह का तनाव लेने से भी बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में एक छोटी सी गलती के कारण आपको वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपके द्वारा किए हुए कार्यों से वे ज्यादा संतुष्ट न रहें। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको माता पिता के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। इतना ही नहीं पिता की ओर से आज आर्थिक लाभ भी संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद ऐसा समय बिताकर आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। सेहत की बात करें तो किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव आज बड़े झगड़े में बदल सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में बड़ी दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें, जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेना आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आप क्रोध और अहंकार से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











