Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
14th November Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, कम प्रयास में मिलेगी अच्छी सफलता
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। हालांकि आपको अहंकार की भावना से बचने की सलाह दी जाती है। अभी आपको बहुत ही लंबा सफर तय करना है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई अटके हुए डील पूरी हो सकती है और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और आप ठीक से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर सकारात्मक रहने का प्रयास करें। उचित समय आने पर आपकी सारी परेशानियों का अंत जरूर होगा। अगर आप व्यापारी हैं और काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छा मुनाफा नहीं हो रहा है तो आप सही दिशा में प्रयास करें। इस समय आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की भी सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्से से बचें। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आपको अपने बड़ों से सलाह लेनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप लापरवाही न करें। आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पिता के साथ आज किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी या व्यापार आपके कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती है। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी तैयारियां करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारी अगर किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण फाइल के गुम होने से आज बॉस आपसे काफी नाराज रहेंगे, इस तरह की गलतियां करने से आप बचें। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि किसी मित्र के साथ आपकी अनबन हो गई है तो सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप मनमुटाव भुलाकर एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने के आसार है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें तो बेहतर होगा। आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला लेने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने सभी फैसले आप बहुत ही समझदारी से लें। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी विवादित मुद्दे पर अपने प्रिय से चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक आपको जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो आप कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर दोस्तों के साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इस समय आपको उधार लेन-देन करने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं लोहे के कारोबारियों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप मन लगाकर उसे पूरा करने का प्रयास करें, साथ ही आपको समय का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हो सकता है आपके किसी कार्य में रुकावट आए। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, आपकी यह समस्या अस्थाई है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। उनकी ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आप खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है, आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। आज आपके साथी आपसे कोई वायदा भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9: 45 तक



Click it and Unblock the Notifications











