For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19th October Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार

|

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरे होंगे आप के अधूरे काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके करियर से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि आज आपका नुकसान भी नहीं होगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:32

शुभ समय:सुबह 6: 20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है, विशेष रुप से अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज नए और अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की उन्नति हो सकती है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको दांतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही मजबूती आएगी। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। बॉस आपके अच्छे प्रदर्शन की आज जमकर तारीफ भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:40

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा आपकी तरक्की होने के भी आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज घर का वातावरण कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में खुद पर काम कर ज्यादा दबाव डालने से बचें। एक समय पर आप एक ही काम पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रुप से घर के बड़ों के साथ सम्मान से पेश आएं।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आपको उनके साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। आज आप पर शॉपिंग, पिक्चर आदि के लिए भी जा सकते हैं। लंबे समय बाद ऐसा वक्त बिताकर आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिल सकता है। यदि आपको किडनी में स्टोन की समस्या है तो हो सकता है आज आपकी यह परेशानी बढ़ जाए, आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और काफी ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत का उचित परिणाम जल्द ही आपको मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। कोई पुराना करके आपको परेशान कर सकता है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से आप काफी निराश रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:3

शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ऐसे में आपको ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। रूके में धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए उधार या लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपका कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके अपनों की सलाह से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बिना सोचे समझे आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन न करें तो बेहतर होगा, विशेष रूप से आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह अपने जीवनसाथी पर शक करने से बचें। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में उच्च अधिकारी यदि आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप ज्यादा तर्क वितर्क करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपनी गलतियों को आप खुले दिल से स्वीकार करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपकी योजना आगे बढ़ती नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नकारात्मक विचारों वाले लोगों से आप दूरी बनाकर रखें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। आप सकारात्मक रहें और परिश्रम करें। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करने की आवश्यकता है। आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में कोई लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है, खास तौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ आप की अनबन हो सकती है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

बैंकिंग क्षेत्र में कार्य लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के लिए आसार हैं। छोटे व्यापारियों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आपके पिता की ओर से आपको कोई खास उपहार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका गलत रवैया आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 19th October 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19th October in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, October 19, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion