2 April Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहा है आज शुभ संयोग, मिलेगी बड़ी सफलता

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक, वैवाहिक जीवन, व्यापार, नौकरी, पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपके अच्छे मैनेजमेंट की काफी तारीफ होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से यदि आप लोहे के कारोबारी है तो आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होगा। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो आपको समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। इस समय जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। आज आप पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है। बेहतर होगा आप बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि कुछ समय से आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है जो आज उनकी सेहत में कुछ सुधार आ सकता है। इस समय आप अपने पिता को तनाव से दूर ही रखें तो बेहतर जहोगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापारी है और अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती चाहते हैं तो आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने करीबियों से सलाह लेते हैं तो उसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। लंबे समय बाद आज आप परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बॉस का मूड खराब हो जाए। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपके लिए उतना अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई महत्वपूर्ण डील करने वाले हैं तो आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी छोटी सी चूक आपके बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकती हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आज आपके वैवाहिक जीवन में कलह की वजह बन सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने खान-पान का ध्यान रखें, साथ ही अनावश्यक तनाव लेने से भी आपको बचना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको किसी बड़े क्लाइंट से अच्छा लाभ हो सकता है। यदि आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो इस समय आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सूझ बुझ से लेने होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती है। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। आप अपने जीवनसाथी के किसी फैसले का समर्थन करेंगे। आज एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो उसे बढ़ने न दें। समय पर अपनी दवाइयां लें और डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि आपके किसी कार्य में कोई अड़चन आती है तो उनकी मदद से आपकी इस परेशानी का अंत होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। सकारात्मक रहें और आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके कामकाज में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। हो सकता है आप घर पर छोटी मोटी पार्टी भी करें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप नियमित रूप से योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी कोई परेशानी है तो जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा अगर आप नई नौकरी की तलाश शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित है। आप प्रयास करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो झगड़े झंझट की जगह आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कामकाज और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। आपको खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। भविष्य को लेकर आप काफी चिंता में रहेंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए आप इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट न करें। खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें साथ ही मेहनत करते रहें, आपको अच्छे फल की प्राप्ति जरूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। आज उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों के मामले में दिल मिलजुला परिणाम देने वाला रहेगा। बेवजह की चीजों पर आज आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आज आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप मानसिक तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। आप रोजाना ध्यान करें, साथ ही कुछ अच्छी किताबें भी पढ़ें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे, साथ ही आपसे गलतियां भी हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप अपना कोई रुका हुआ काम भी पूरा कर पाएंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। आपके कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। हो सकता है आज आप अपनों के लिए कुछ तोहफे भी खरीदें। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में चार चांद लगा देगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपकी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। आज दोस्तों दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मात्रा में माल स्टोर करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर पर अपना भरोसा मजबूत रखने का प्रयास करें। दूसरों की बातों में आकर आज कोई भी निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। गुस्से में आप गलत बर्ताव करने से बचें नहीं तोबाद में आपको केवल पछतावा होगा। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। चेस्ट में कंजेक्शन आदि की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। अनावश्यक क्रोध और तनाव से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। इसके अलावा पुराने किसी कर्ज का दबाव बढ़ने के भी आसार हैं। ऐसे में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपनों के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। सारी चिंताओं को भूलकर अपनों के साथ इन पलों का आनंद उठाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Saturday, April 2, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion