For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 2 December Horoscope: कुंभ राशि वालों के जीवन में आएगा आज नया मोड़

|

क्या है आज भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके कुछ बिगड़े हुए काम बनेंगे। सबसे पहले बात करते हैं नौकरीपेशा जातकों की दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर पेंडिंग कार्यों की लिस्ट आज कुछ कम होगी और आपको बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। हालांकि पैसों के मामले में आप जरा संभल कर चलें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अपनी जेब पर नजर बनाए रखें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ बना रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो कानूनी मामलों में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ रूखापन देखने को मिल सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से बात को संभालने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह का अहंकार आपकी छवि और काम दोनों के लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी कानूनी कार्रवाई को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई दिक्कत है तो लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। लंबे समय बाद आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करने का अवसर प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर की कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें अन्यथा आज उनके चोरी या गुम होने के आसार हैं। इसके अलावा पैसों के मामले में भी आपकी किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और उनके साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मिजाज काफी गर्म रहेगा। ऐसे में काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने फैसले सोच समझकर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप जल्दबाजी में आज कोई भी निर्णय लेते हैं तो उसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर आईटी, बैंकिंग या सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर थोड़ी से कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके यादगार दिनों में से एक हो सकता हैं लम्बे समय से चले आ रहे आप दोनों के बीच गलतफहमियों का सिलसिला आज खत्म हो सकता हैं आपको बस अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत हैं आप महसूस करेंगे कि प्यार से सब कुछ जीता जा सकता हैं यदि आज आप किसी विवाद में फंस जाते है तो ऐसे समय पर आपको धैर्य और होशियारी से काम लेने की आवश्यकता हैं।हद से ज्यादा क्रोध करने से आप अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे अपने आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आय के स्त्रोत मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे जिसका आपको उचित परिणाम मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपके बॉस की नज़र आप पर बनी रहेगी इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें। इसके अलावा अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी छवि बिगड़ते देर नहीं लगेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आज आपको धन कमाने का नया मौका मिल सकता है। साथ ही पिता के सहयोग से भी आज आपको आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा जीवनसाथी आज गुजारने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। रोमांटिक लाइफ की बाद करें तो आज अपने पार्टनर के मामलों में दखल देने से बचें नहीं तो आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज परिवार के साथ बहुत ही मजेदार समय आप बिता सकते हैं। हो सकता है आप घूमने फिरने की योजना भी बनाएं। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपकी उनसे तकरार हो सकती हैं लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं हैं शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। दफ्तर में इधर उधर की बातें और गप्पेबाजी से दूर रहें बल्कि लंबित कार्यों को भी पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना हैं। सफर के लिए दिन अच्छा नहीं हैं विशेष रूप लम्बे सफर पर जाने से बचें। इससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे। साथ ही जिस उद्देश्य से आप यह यात्रा कर रहे हैं उसके भी पूरे होने के आसार कम ही नज़र आ रहे हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इतना ही नहीं, आज कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म करने में कामयाब रहेंगे। आज आपके पिता आप से थोड़े नाखुश रहेंगे। वे आपके किसी फैसले से सहमत ना हो। साथ ही इस समय आप घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक जीवन पर भी आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं। आपको अपने जीवनसाथी से मनमुटाव दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। बातचीत से यह संभव है इसलिए आज खुलकर अपने प्रिय के सामने अपना पक्ष रखें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। मुमकिन है शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपके कामकाज के स्तर में भी सुधार आएगा। आपके प्रयास फलीभूत होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। अगर आज आपके सामने कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति आकर खड़ी हो जाती है तो आप अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो आज मुसीबत में पड़ सकतें हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपका कोई पुराना और महत्वपूर्ण सम्पर्क आपके बड़ा काम आ सकता हैं। आज आप खुद को सुकून में पाएंगे और दिन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन एकदम बढ़िया है। आपके प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। आप के अंदर वो काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं इसलिए आप बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे। घर में किसी पूजा या हवन का आयोजन भी हो सकता है और आप अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय बिता पाएंगे। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गई यात्रा शुभ फलदायी साबित होगी। आज किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें क्योंकि चीज़ें आपके विरूद्ध जा सकती हैं और आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1:25 तक

English summary

Horoscope Today 2 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, December 1, 2021, 16:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion