Aaj Ka Rashifal 21 December Horoscope: सिंह राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

21 December 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको काफी सराहना भी मिलेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके वेतन में भी बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभर सकता है। आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप खानपान में ज्यादा गड़बड़ी करेंगे तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो रहा है तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें। साथ ही आपको अपने खान-पान की आदतों में को बदलना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर या दोस्तों को प्रभावित करने के लिए अगर आप बिना सोचे समझे अपने मेहनत से कमाया हुआ धन खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी धीमी गति के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपनों के साथ अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुराने दर्द से आज राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित है और लंबे समय से आपको अपने लिए परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपकी मेहनत आपको अच्छा फल जरूर देगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपके अच्छे स्वभाव और मीठी वाणी की जमकर तारीफ करेंगे। आपकी सकारात्मकता लोगों को काफी प्रभावित कर सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज सुचारू रूप से पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आपको किडनी से संबंधित बीमारी है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपको किसी विषय में कठिनाई महसूस हो रही है तो आपको अपने गुरुजनों और बड़ों से मदद लेने की जरूरत है। पढ़ाई लिखाई के प्रति लापरवाही आपके भविष्य की योजनाओं पर पानी फेर सकती है। दफ्तर में व्यर्थ की बातों को लेकर सहकर्मियों के साथ अनबन या टकराव से बचें। आपका जिद्दी स्वभाव आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप अपनों के साथ पर्याप्त समय न बिता पाएं। हालांकि अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। यदि वह आपके काम में किसी तरह की कमियां निकालते हैं तो आप उन्हें दूर करने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपको बहुत ही खास महसूस करा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं आते हैं ऐसे में आपको व्यर्थ की चिंताओं में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। छोटी-छोटी खुशियों का भी आनंद उठाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा आज दूर होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। बॉस भी आपके काम से संतुष्ट नज़र आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस समय आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आप उनकी पढ़ाई और संगत का भी ध्यान रखें अन्यथा वह अपने मार्ग से भटक सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार भी चुकाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपके मन में कोई भी बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें, चुप रहकर अपने बीच की गलतफहमी न बढ़ाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस का मूड खराब हो सकता है और इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ ठीक नहीं गुजरेगा। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप के बीच कहासुनी हो सकती है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आज कर्ज और उधार लेने से भी आपको बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित होंगे। आज वे आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। इसके अलावा आपको आपका प्रमोशन लेटर भी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी और आपके किसी कार्य में कोई सरकारी बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते रहें। जल्द ही आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको डबल फायदा होने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो आपके वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको काफी अच्छा महसूस करा सकता है। आपके प्रिय पर आपका भरोसा मजबूत होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

Story first published: Tuesday, December 21, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion