Just In
- 7 hrs ago
Sleeping Tips: रात को चाहिए अच्छी नींद तो इन बेडटाइम स्नैक्स को करें ट्राई
- 7 hrs ago
Relationship Tips: अपने नाराज़ पति को इस तरीकों से करें खुश, बनीं रहेगी घर में खुशहाली
- 8 hrs ago
Relationship Tips: महिलाओं की मोहब्बत, पुरुषों के प्यार से होती बहुत अलग, ये हैं दोनों बीच फर्क
- 10 hrs ago
Health Tips: बिना दवा के पीरियड्स की डेट बढ़ाना चाहते हैं आगे तो अपनाएं ये टिप्स
Don't Miss
- News
पंजाब सरकार ने नगर निगम में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कर्मियों को किया पदोन्नत
- Education
PPC 2023 Certificate Download परीक्षा पर चर्चा 2023 सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
- Automobiles
मारुति सुजुकी का पेंडिंग आर्डर पहुंचा 4 लाख के पार! इन दो नई एसयूवी ने बढ़ा दी मुसीबत
- Movies
जोश को है अगले डिजिटल सुपरस्टार की तलाश, भोजपुरी में सबसे बड़ा टैलेंट हंट HunarBaaz होगा लॉन्च!
- Finance
Savings Account से हुई कमाई तो भी लगेगा टैक्स, जानिए क्या है नियम
- Travel
कश्मीर की वादियों में बसा एक खूबसूरत नगीना है- पुलवामा
- Technology
WhatsApp अपने ड्राइंग एडिटर के लिए एक नए फीचर करेगा पेश, जाने कैसे करेगा काम
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
21st November Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। इसके अलावा आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिल सकता है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आज पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप गुस्से की जगह शांति से काम लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही संभलकर करें। आज आपकी कड़वी जुबान अपनों को आप से दूर कर सकती है। बातचीत करते समय आज आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आज आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने से बचें नहीं तो आपको गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय:दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिसकी वजह से आपका तनाव भी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने के आसार हैं, खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। सेहत को लेकर सचेत रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि घर के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लगती है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और अहंकार से बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ कम रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आज कुछ आगे बढ़ सकती है। आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका अटका हुआ कोई काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आप अपने धन का सही उपयोग करने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर भाई-बहन के साथ आज आप अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
मन प्रसन्न रहेगा और आज सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। बॉस आप से काफी खुश रहेंगे और जल्द ही आपकी इस मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार को गति मिल सकती है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। आज जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। ऐसा साथी पाकर आप स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा। आपको अपनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करनी चाहिए। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज परिजनों के साथ बिताएं। इससे आपके बीच की दूरियां भी कम हो सकती हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों को आज वाद विवाद से, दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में सहकर्मियों की गलतियां निकालने से बचें और आपको उनकी बुराई करने से भी बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों को लेकर आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने खर्चों में कटौती करें। इसके अलावा लेनदेन में भी पूरी सतर्कता बरतें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि उच्च अधिकारी दफ्तर में आपके द्वारा किए हुए कार्यों में गलतियां निकालते हैं तो आपको ज्यादा तर्क वितर्क भरी बातें करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे लापरवाही होती है तो भारी नुकसान संभव है और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत सफल होगी। आज आपको बड़ा अधिक फायदा होने के आसार हैं। इसके अलावा आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:प्रातः 4:30 से दोपहर 3:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। हो सकता है आज आप घर पर पूजा पाठ हवन आदि का भी आयोजन करवाएं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। आज आप अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान दे पाएंगे। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कामकाज की बात करें तो यदि दफ्तर में बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप ध्यानपूर्वक उसे पूरा करने की कोशिश करें। छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आपको जुकाम, बुखार, खांसी आदि जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। पैसों से जुड़ी चिंता को सता सकती है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर अपना निर्णय लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। बेहतर होगा आप इसी तरह मेहनत करते रहें। अगर आप व्यापारी है तो आपको अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना चाहिए, विशेष रूप से निवेश के मामले में आप पूरी सावधानी बरतें। हो सके तो अपने करीबियों से भी सलाह लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी है इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक