Latest Updates
-
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम
Aaj Ka Rashifal 23 December Horoscope: मकर राशि वालों के लिए बन रहा है आज लाभ योग
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर का हाल जान सकते हैं। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वह आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदे को नजरअंदाज करने की भूल न करें। इसके अलावा यदि आज आपको कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो उस पर आप जरूर गौर करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज बातचीत के द्वारा आप सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी और आज आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है। अगर आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। गुस्से से बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। साथ ही गुरुजनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। उच्च शिक्षा हेतु यदि आपका कोई प्रयास चल रहा है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको काम से जुड़ी छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर अधिक रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। निजी और पेशेवर जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की प्रबल संभावना है। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहेगा। आज बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नज़र आएंगे। आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। व्यापारियों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद खर्चीली रहने वाली है। माता पिता के साथ सम्मान से पेश आएं। उनकी दी हुई सलाह को नजरअंदाज न करें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपनी रफ्तार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि धीमी गति से आप अपने काम करेंगे तो आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे, आने वाले दिनों में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर के बड़े सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको उनके खिलाफ जाकर कोई भी काम करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो यदि आप किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको सभी पहलुओं पर गौर करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में आर्थिक अड़चनें आए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपनी ओर से भी प्रयास करना होगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान संभव है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको घबराने की जगह धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आने वाले दिनों में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने लिए आप जमकर शॉपिंग आदि कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। हालांकि किसी कारणवश जीवनसाथी को आज आपसे दूर रहना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में उन्हें यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो इस बदलते हुए मौसम में आपको अपना भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। दफ्तर में कामकाज को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है, इसके अलावा आपको पहले की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। यदि आप उनकी बातों से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके घर की शांति भंग कर सकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपको ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आप कोई कठिन कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा बॉस की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च न करें। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। इससे आपका दबाव कम होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक आदि का कारोबार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। इसके अलावा यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक मुनाफा अटका हुआ है तो आज उसकी भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। मुमकिन है आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। यदि आपको कोई बड़ा काम सौंपा गया है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। कम प्रयास में आज आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपका प्रमोशन अटक सकता है जिससे आपको काफी निराशा होगी। आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है, आने वाले दिनों में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का प्रयास करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज न करें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, आज आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। इसके अलावा अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए भी आप अपने प्रयास तेज कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आपको अपने प्रिय पर गर्व महसूस होगा साथ ही आपके आपसी समझ भी बेहतर होगी। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो बेवजह के वाद विवाद से दूर रहें। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। मुमकिन है इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ें। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











