For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 December Horoscope: कन्या राशि वालों का दिन रहेगा रोमांटिक, इन राशियों के लिए भी है आज कुछ खास

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसे रुपए से जुड़ी जानकारियां गुप्त रखें तो बेहतर होगा। इससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दूसरों की खुशियों के बारे में सोचने के साथ-साथ आपको खुद के बारे में भी सोचने की आवश्यकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज आपको खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपके मनोबल में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। आप सकारात्मक रहें और पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ वापसी करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। सेहत का मामला आज मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

खानपान में लापरवाही के कारण आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से आप परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। लॉटरी और सट्टेबाजी जैसी बुरी आदतों से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। बॉस आपसे बेहद प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। कम प्रयास में आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के क्रोध से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। दूर के किसी रिश्तेदार की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आप मिलकर खुशियां बाटेंगे। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके प्रतिद्वंदी भी आज आपकी पीठ के पीछे आपकी तारीफ कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत यादगार साबित होगी। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर की सजावट या मरम्मत के लिए आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा आपको आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में गप्पेबाजी या हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज छोटी सी बात पर किसी सहकर्मी के साथ आपका टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कामकाज का भार अधिक रहेगा लेकिन आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। आज परिजनों के साथ आपको अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आज आप प्रेम प्रस्ताव रखने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी ज्यादा न बनती हो तो आप दूरियां बनाकर रखें। क्रोध और झगड़े झंझट से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत आपको अच्छा फल दे सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आपको खुद के लिए भी समय निकालना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन वरिष्ठ आपसे नाखुश रहेंगे। ऐसे में आपको थोड़ी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। हालांकि ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आप मेहनत करते रहें, आपको जरूर सफलता मिलेगी। व्यापारी आज जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आपके जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। कुछ लोग आपको बेवजह की बातों में फंसा कर आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको होशियारी से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में अपने फैसले सोच समझकर लें क्योंकि आज कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने होंगे। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। आपका कड़क रवैया आपके जीवनसाथी को आप से दूर कर रहा है। वहीं रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। कामकाज की बात करें तो व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ करा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। हालांकि आपको वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा, आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप किसी मुश्किल में हैं तो अपने से बड़ों या दोस्तों से अपने मन की बात साझा करें। आपको अपनी समस्याओं का समाधान जरूर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप जमकर मेहनत करेंगे। बिना किसी रूकावट के आज समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी तीसरे की दखलअंदाजी पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगाड़ सकती है। जीवनसाथी की खराब सेहत आज आपकी चिंता बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। पैसों के मामले में समझदारी से अपने फैसले लें। आज उधार देने से बचें। माता पिता का प्यार और सहयोग मिलेगा। आज कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी समझ भी बेहतर होगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें नहीं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकतें हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हालांकि आप सोच समझ कर ही खर्च करें। आज आपका मानसिक दबाव कुछ कम होगा और आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आय का नया स्रोत मिलने से अपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज आप किसी धार्मिक कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे जिसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। बड़े व्यापारियों को आज अचानक कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके अच्छे और यादगार दिनों में से एक हो सकता हैं। लम्बे समय से चली आ रही आपकी बीच की गलतफहमियों का सिलसिला आज खत्म हो सकता है। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए उनकी मनपसंद जगह पर जाएं। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपका संबंध बिगड़ सकता है। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न हो। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज सारे मनमुटाव दूर करने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। मन की बात खुलकर साझा करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 25 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, December 24, 2021, 11:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion