For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25th November Horoscope: कर्क राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, इनके लिए भी है आज कुछ खास

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आज कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। खर्चों के लिस्ट बढ़ सकती है। यदि आप अपने खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। खासतौर पर रात को गाड़ी चलाते समय आप अधिक सतर्कता बरतें। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती हैं। उनका रुखा व्यवहार आज आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपकी सैलरी से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें और व्यर्थ की चीजों में समय नष्ट करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज आपको उनकी ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत में सुधार के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ा सकता है। जीवनसाथी की ओर से आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड बढ़ सकता है। आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नई सौदेबाजी करते समय जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप की कोई योजना अटकी हुई है तो आज उसके आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपको अपनी मनचाही ट्रांसफर का इंतजार है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ सकती है। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अनबन से बचने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। मुमकिन है आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाए। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की, घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आलस्य से का त्याग कर आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप अपना कोई भी काम आज पेंडिंग न छोड़ें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपनों की मंजूरी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। अगर आप ऑनलाइन व्यापारी हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको जीवनसाथी के साथ से छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। हो सकता आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आपको रोजाना ध्यान करना चाहिए। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की सलाह दी जाती है, कामकाज को लेकर आज आप काफी गंभीर रहेंगे। आपका पूरा फोकस आपके काम पर ही रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय उग्र स्वभाव आज आपको परेशान कर सकता है। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो आपकी समस्या बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इसके अलावा आप कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों को भी सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के लिए हादसे आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपकी आमदनी बढ़ सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो आज आपको जुकाम, बुखार, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 25th November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25th November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, November 25, 2022, 5:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion