Latest Updates
-
गर्मी में टैनिंग से काली पड़ गई है गर्दन? टेंशन छोड़ें और आजमाएं दादी मां के ये 5 अचूक घरेलू नुस्खे -
Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई, कब रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? जानें पूजा विधि और पारण का समय -
Eid-ul-Adha 2026: 27 या 28 मई, भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? जानें क्यों दी जाती है कुर्बानी -
Mother's Day से पहले सोनम कपूर ने दिया बड़ा सरप्राइज, रिवील किया बेटे का नाम, महादेव से है गहरा नाता -
इन नक्षत्रों में जन्में लोग करते हैं दुनिया पर राज! बनते हैं वैज्ञानिक और लीडर, क्या आपका भी लकी नं 1? -
देश में डेंगू का तांडव, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड! जानें Dengue के लक्षण और बचाव के उपाय -
Mother's Day 2026: मिलिए उन 7 जांबाज 'सुपर मॉम' से जिन्होंने बच्चों के साथ क्रैक किया UPSC, बनीं IAS -
Mother's Day 2026 Wishes For Mother In Sanskrit: मदर्स डे पर देववाणी संस्कृत में कहें अपनी मां को धन्यवाद -
Happy Mother's Day 2026 Wishes: रब से पहले मां का नाम...मदर्ड डे पर अपनी मां को भेजें ये दिल छूने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal 26 December Horoscope: जानें साल 2021 का आखिरी इतवार कैसा रहेगा आपके लिए
क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना हर निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। आपको किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। परिजनों को आप पर्याप्त समय देने में सफल रहेंगे। हो सकता है जीवनसाथी के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिले। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी भी तरह की समस्या नहीं होने देंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अपने बेवजह के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसके अलावा आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ने के आसार हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। घर परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में न लें। बेहतर होगा आप अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह लेकर ही कोई भी फैसला लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। बॉस आज आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। अगर आप अनाज का कारोबार करते हैं तो आप बड़े आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आप के साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। कड़ी मेहनत करें और अपने कीमती समय को व्यर्थ की चीजों में नष्ट करने से बचें। इस तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। हो सकता है घर के बड़े आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। आपको उनके निर्णय का सम्मान करने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपका मनोबल गिर सकता है। इस तरह की बातों को आप दिल पर न लगाएं और अपने काम पर फोकस करें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापारियों को आज कोई भी बड़ी डील न करने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आपको जुकाम, खांसी आदि बनी हुई है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। उचित समय का इंतजार करें आपकी यह इच्छा जरूर पूरी होगी। प्रॉपर्टी, फाइनेंस आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपका अनियंत्रित गुस्सा आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आपको अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती नहीं करनी चाहिए। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है, खासतौर पर यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है तो आप अपना अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
निजी जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही हैं। यदि आपके घर में कोई परेशानी आदि चल रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बॉस के द्वारा आज आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आप गैरकानूनी कार्यो से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
परिजनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण है। हो सके तो आज किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। एक दूसरे के साथ समय बिताकर आपसी लगाव बढ़ेगा और सारे मनमुटाव दूर होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। हो सकता है अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से ज्यादा ही खर्च कर दें। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है, विशेष रूप से अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप मेहनत करते रहें, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की आवश्यकता है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे उतनी जल्दी आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से बड़े भाई या बहन की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों से जुड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। अपने अच्छे प्रदर्शन और सकारात्मकता के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद सुखद रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आपके प्रिय आज अच्छे मूड में दिखाई देंगे। सेहत की बात करें तो इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यात्रा करते समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आप के मार्ग में आर्थिक अड़चनें आ रही हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जल्द ही आप की योजना आगे बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। जल्दी आपके सारे सपने पूरे होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपनों के लिए उपहार आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें और समय का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। डेयरी उत्पादों का काम करने वाले लोगों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आपको हृदय से संबंधित कोई बीमारी है तो ज्यादा तनाव और क्रोध से बचें अन्यथा आपकी सेहत पर भारी गिरावट आ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पैसों के लेन-देन से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में न लें। उचित समय आने पर आपको नई दिशा जरूर मिलेगी। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7:20 से 11:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications