Latest Updates
-
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र
Aaj Ka Rashifal 27 October Horoscope: मकर राशि वालों की हो सकती है आज बड़ी तरक्की
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। आप खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से आपको बचने की जरूरत है। अगर आप शांत दिमाग से अपने काम करेंगे साथ ही अपने फैसले समझदारी से लेंगे तो किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। हालांकि आपको अपनी संतान की संगति पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन की प्राप्ति होने का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद पर काम का या किसी भी चीज का ज्यादा दबाव न डालें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आपका प्रमोशन लंबे समय से अटका हुआ है तो दफ्तर में आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को भी मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप डेयरी उत्पादों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गलत वक्त पर गलत बात करने से बचें अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा और आज आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लोहे के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो काम के साथ-साथ आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप लैपटॉप और कंप्यूटर का देर तक इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा लापरवाही करने से बचें। दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है या फिर इधर-उधर वह सकती है जिसके कारण आपके कार्यों में बाधा आने की आशंका है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। लाभ कमाने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए अगर आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आवेदन के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है विशेष रूप से आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अपनी आमदनी और बजट के बीच संतुलन बनाकर चलें। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो जाएगा। आज बॉस आपके कठिन परिश्रम को खूब सराहेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सकारात्मक रहकर धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज माता पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आप चाय कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से सुबह 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों की कमी की वजह से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आपको निवेश से जुड़े फैसले आपको बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो आपको दूसरी नौकरी के लिए प्रयास करना शुरू कर देना चाहिए। पैसों की स्थिति लगभग ठीक ठाक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। किसी कठिन कार्य को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति के लिए काफी कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी मेहनत रंग ला सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं स्टेशनरी, प्लास्टिक, लकड़ी, कॉस्मेटिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने के आसार है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज अचानक मेहमानों के आने से आपका दिन काफी मजेदार गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आज के दिन आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा मीठे का सेवन करने से बचें। आपको अपना खान-पान संतुलित रखना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपने कर्ज या उधार लिया है तो आप धीरे-धीरे उसे चुकाने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। आप अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के व्यवहार में आज कुछ रूखापन रहेगा। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर कर सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना व्यापार आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। आपके मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती हैं। आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बदलते हुए मौसम में आपको अधिक संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। इस समय पार्टनरशिप करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। दफ्तर में कड़े परिश्रम के बावजूद अगर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। शौक मौज पर या दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के साथ-साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के अहंकार और तकरार से आपको बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा खासतौर पर भाई बहनों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











