Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
28 June Horoscope: कुंभ-मीन राशि के जातक जल्दबाजी में न ले व्यापार से जुड़े फैसलें, पढ़े आज का राशिफल
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा बताएगा का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी, साथ ही किसी नई परियोजना पर भी काम शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। घर का वातावरण ठीक रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आज शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको अपना व्यापार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कम प्रयास में भी आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य रहेगी। आज पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। स्वस्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अतीत में लिए हुए गलत फैसलों का नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपना कोई भी व्यवसायिक फैसला जल्दबाजी में न लें। दफ्तर में आप पर वर्क लोड बढ़ सकता है। ऐसे में आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। यदि उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसले बिना सोचे समझे न लें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यस्थल पर आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपकी तरक्की पर भी असर डाल सकती है। बेहतर होगा आप इसका ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपके काम में कोई अड़चन आ सकती है, लेकिन इससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी यह समस्या जल्द ही दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के बड़ों के सहयोग से आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप उनके साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बड़े क्लाइंट के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता को देख बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आज अचानक पैसों से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी होने के आसार हैं। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर अपने प्रिय से चर्चा करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार हैं। इसके अलावा यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपके किसी कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। घर के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। इससे आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है, साथ ही आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति के सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना होगा। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें और एक दूसरे की भावनाओं का भी आदर करें। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने से उच्च अधिकारी आपसे नाखुश रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि कुछ समय से आप पर वर्क लोड अधिक है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अनाज से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज से बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपको रुके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति होगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आप परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातक यदि लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा बढ़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा आज तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर रात तक आपको जागने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातक आज संभल कर रहें। आपका नुकसान हो सकता है। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना रहें है तो ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि वेतन से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी समस्या और गहरी हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो माइग्रेन के रोगियों को लापरवाही से बचना होगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











