Aaj Ka Rashifal 29 December Horoscope: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी सकारात्मकता देख बॉस आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। आज आप सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा आप स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप बिना सलाह लिए आज कोई भी बड़ा फैसला न लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। परिजनों के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है। बड़े भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज ज्यादा तनाव और क्रोध से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज आप कोई जोखिम भरा व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई बड़ी लापरवाही होने के आसार है। बॉस मूड काफी खराब रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज के दिन आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की चाल कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रही है। जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। कामकाज का ज्यादा दबाव लेने से बचें। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। आज आपको लंबी यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। सकारात्मक रहें और मेहनत करें। आपको मनचाहा फल जरुर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नहीं रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। यदि आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर ले लें। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने के आसार है। आपके प्रिय को उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। इसके अलावा उनकी तीखी वाणी आपकी भावनाओं को ठेस भी पहुंचा सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। भविष्य में आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आप घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें, आपको चोट चपेट लगने के आसार है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप रोजाना दफ्तर लौट लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा और आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपको काफी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। लोहे के कारोबारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी डील जल्दबाजी में न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आज आप उधार लेन देन न करें तो बेहतर होगा। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ कोई गलतफहमी हो गई है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:20 से 11:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आपको ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आपको उनके सुझावों पर गौर करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातक यदि नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। दवाइयों, डेयरी उत्पादों, कॉस्मेटिक, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। हो सकता है किसी कारणवश आज आपको अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़े। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें। इसके अलावा जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो हाथों और पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको अपनी दिनचर्या में रोजाना व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे। यदि सेहत को लेकर आप ज्यादा लापरवाही करेंगे तो आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने खास हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कुछ समय से आपके घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। अपनों के साथ मनमुटाव दूर होगा और आज आप ज्यादा समय बिता पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने का प्रयास करें, खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छी डील करने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अनावश्यक क्रोध और अति आत्मविश्वास से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी यह गलतियां आज आप पर भारी पड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। आज वे आपको काम से जुड़े कुछ सुझाव भी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों का आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अटकी हुई डील को फाइनल करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ रूखापन रहेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपका अधिकांश समय हिसाब किताब में ही जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त काम सौंपा जाए तो आपको आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम ध्यान से करने की जरूरत है। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों पर बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आएगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से आपको बचने की जरूरत है। बेवजह का मनमुटाव आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बिना सोचे समझे उधार लेने देन न करें। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको समय पर अपनी दवाइयां लेने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बुरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि घर के किसी बड़े सदस्य के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आप माफी मांग कर सारी बात खत्म करने का प्रयास करें। आपके बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए बेहद जरूरी है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कम प्रयास में आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों का जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी में आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 32

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

Story first published: Wednesday, December 29, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion