Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, इन लोगों की खुलेगी किस्मत! पढ़ें राशिफल -
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कालमेघ, जानें इसके लाभ और सही सेवन तरीका -
बिना तेल का आम का अचार: स्वाद में लाजवाब और वजन घटाने लिए परफेक्ट, सालों-साल नहीं होगा खराब -
तलाक के बाद घर लौटी बेटी तो पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, बांटीं मिठाइयां, दिल जीत लेगा Video -
2055 तक मंगल पर होंगे घर, लैब में बनेंगे अंग! बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियों ने लोगों को चौंकाया -
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान -
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? जानें खाने का सही तरीका और समय जिससे न बढ़े शूगर लेवल -
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान -
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब -
Kalashtami 2026: बुरी नजर और बाधाओं से मुक्ति के लिए कालाष्टमी पर करें ये 5 सरल उपाय
3 April Horoscope: देवी मां की कृपा से आज इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो अपने करीबियों से सलाह जरूर ले लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज खर्चों की लिस्ट कम हो सकती है। इसके अलावा आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपकी तरक्की की खुशखबरी आपको मिल सकती है। इसके अलावा आज आपको बोनस भी मिलेगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके कामकाज में तेजी आएगी और आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। काम के साथ-साथ आपको परिवार के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अगर आपको लीवर से संबंधित कोई बीमारी है तो खानपान में गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज काफी अच्छा अनुभव हो सकता है। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य कागजी अड़चन आ सकती है। माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि लंबे समय से आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको सकारात्मक रहते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। ज्यादा तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, इससे केवल आपका कीमती समय नष्ट होगा। साथ ही आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है, विशेष रूप से यदि आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा हुआ है तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कुछ पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। अपनों की ओर से आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आप काफी भावुक भी महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी पॉजिटिव और फ्रेश महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई गलतियां निकाल सकते हैं। इस तरह की बातों को दिल पर लगाने की जगह आप अपनी गलतियों से सबक लेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपके प्रिय की सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें साथ आप किसी अच्छे चिकित्सक से भी सलाह लें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप स्वयं के लिए भी निकालें और उस पर ध्यान दें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं ताकि आप अपने काम पर ठीक से होकर भी नहीं कर पाएंगे आपका नाम बता नाम लेने से बचने की सलाह दी जाती है आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है बिरयानी बनाने का प्रयास कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा घर का वातावरण सामान्य रहेगा अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। सेहत के मामले में गंभीर रहें आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपकी अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। इसके अलावा घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आपका काफी धन दवाइयों और डॉक्टरों पर खर्च हो सकता है। काम की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक हो मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आप की यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको समय पर दवाइयां लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत को लेकर आज आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे। आज आप आराम पर अधिक ध्यान दें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप अपनों के लिए समय न निकाल पाएं। ऐसे में घर के कुछ सदस्य आपसे नाराज भी हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया ऑर्डर मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का फल है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इंजीनियरिंग और मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन आदि के लिए नया कोर्स करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों का लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। अपनों का साथ पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आज काम का बोझ हल्का रहेगा। आज आपको सहकर्मियों के साथ बहुत ही अच्छा वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो जल्द आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा छोटो का भी सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। यदि आप लगातार लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज कुछ लोग आपके बारे में गलत बातें फैला कर आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह के लोगों से आपको बहुत ही सूझबूझ से निपटने का प्रयास करना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए आज विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप सात फेरे ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातक को को पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक संकट से बचने के लिए अपने खर्चों पर अंकुश लगाना होगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसकी वजह से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











