Aaj Ka Rashifal 30 April Horoscope: अप्रैल महीने का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा विशेष

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश नजर आएंगे। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का परिणाम है। बेहतर होगा आप भविष्य में कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला बिना सोचे समझे न लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम भी पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके मार्ग में बाधाएं आएंगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा पुराना कोई कर्ज चुकाने का दबाव भी आप पर बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको धन लाभ हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके माध्यम में बाधाएं आ रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। यदि आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः4:15 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने के आसार हैं। आज भाइयों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इस तरह के मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। गुस्से और नाराजगी से बचें। इससे बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज आप बॉस के गुडबुक्स में आ सकते हैं। आज बॉस आपकी खूब तारीफ भी कर सकते हैं। लोहे का व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में तेजी आएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो ज्यादा लापरवाही करने से बचें। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में बढ़ोतरी की भी प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। आप जितनी कड़ी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। पैसों की बात करें तो आज पैसों से जुड़ी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। बढ़ते हुए खर्च आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको अनिद्रा की शिकायत हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर परिवार में विवाद हो सकता है जिससे आपका तनाव बढ़ेगा। इस तरह के मामलों में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तो में दूरियां आ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, खासतौर पर यदि आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप भूमि मकान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई अटका हुआ व्यवसायिक मामला सुलझने के आसार है। आपको आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। यदि बॉस आपको कोई भी जिम्मेदारी देते हैं तो आप जमकर परिश्रम करें। जल्द ही आपकी तरक्की होगी। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर यदि आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आप अपनी मेहनत और हिम्मत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। छोटे व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें। लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखना होगा, विशेष रूप से बड़े बुजुर्गों के साथ आप सम्मान से पेश आएं और उनके फैसलों का समर्थन करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान का सहारा लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लंबे समय बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। हो सकता है आज आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आए। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे और आज आप अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। यदि किसी काम को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार रहेगी। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Saturday, April 30, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion