30 December Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। हो सकता है आपको सफलता न मिले। इसके अलावा यदि आप किसी अन्य कीमती वस्तु की खरीदारी करने के लिए भी समय उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। अच्छे फल की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको चपेट लगने के आसार हैं। धारदार वस्तु का इस्तेमाल आप संभलकर करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8: 45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि बॉस आपकी मेहनत पर गौर नहीं कर रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर पड़ सकता है। हालांकि आपको इस तरह की नकारात्मक बातों से दूर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

काम के साथ-साथ आप नियमित रूप से आराम भी करें। इससे आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। इसके अलावा आप पर काम का बोझ भी अधिक रहने के आसार हैं। आज आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप अपने घर में छोटे हैं तो आज घर के बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके प्रिय के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों को आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। इसके अलावा आज आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि आपको पैसों के मामले में अपने फैसले संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों का लेनदेन करते समय पूरी सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपको यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपकी यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपका रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा, विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आप जमकर मेहनत करें। भविष्य में आपको इसका अच्छा फल जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी का मूड भी आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। सेहत की बात करें तो आज आपको कमर या पीठ से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको टीम वर्क पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको आज एक रोमांटिक डेट पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, विशेष रूप से यदि आप की परीक्षाएं आने वाली हैं तो आप कड़ी मेहनत करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि की प्रबल संभावना है। आज आर्थिक लेन-देन से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। साथ ही बॉस का सख्त रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें खासतौर पर यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आपके मार्ग में आर्थिक अड़चनें आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। सेहत की बात करें तो यदि आपको छोटी सी भी परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से पेश आएं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। साथ ही पैसों के मामले में दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके मार्ग में कई अड़चनें आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा होगा जिससे आपको बड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion