For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 6 December Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज मनचाहा फल

|

क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में अपने आर्थिक निर्णय लेने से बचें। आज संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। दफ्तर में वरिष्ठों द्वारा सौंपे गए काम काम को ध्यान से पूरा काने की कोशिश करें। यदि आज आपसे कोई भी गलती होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज साझेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप बल्कि शांति से मामले को समझने का प्रयास करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ है। नौकरी हो या व्यापार आपको कोई ऐसा सुनहरा मौका मिल सकता है जो आपके करियर को ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह सब आपकी रचनात्मक सोच का ही नतीजा है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के गलत बर्ताव के कारण आप दुखी महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आमदनी का नया स्त्रोत मिल सकता है। हालांकि आर्थिक लेन देन करते समय आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए भी आपको समय मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा इसके कारण आपका किसी भी काम में ठीक से मन नहीं लगेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। यदि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज के दिन सभी मतभेदों को भुलाकर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। अगर आप नौकरी करते हैं और वर्तमान स्थिति को देखते हुए नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो सकारात्मक सोच के साथ अपना निर्णय लें। वहीं दूसरी ओर आज व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने कीमती सामानों के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतर यही होगा कि आज आप स्वयं के लिए समय निकालें। हो सके तो आज कामकाज को अलग रखकर खुद पर ध्यान दें। अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करें या फिर घर पर ही अपना मनपसंद सिनेमा देख कर अपना मनोरंजन करें। इससे आप एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगे। व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में बाधाएं आ रही हैं तो आपको गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

केवल ख्याली पुलाव पकाने से ही आपको सफलता नहीं मिलेगी इसके लिए आपको जी जान से मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन खर्च कुछ बढ़ सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय परिजनों के लिए भी निकालें विशेष रूप से आप को बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा इससे मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से बचें आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि हाल ही में आपने किसी नई जगह पर इंटरव्यू दिया है तो आज उसका सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। आपकी नौकरी पक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आप कोई जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं। हालांकि आप जो भी करें बहुत ही सोच समझ कर करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है। काफी समय के बाद आज आपके घर का वातावरण कुछ बदला हुआ और शांत रहेगा। इस समय आपको अपने निजी मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाए तो उसे पूरे उत्साह और जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करें। आनाकानी करने से बचें। व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आज आपके मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप उन कार्यों पर अधिक ध्यान दें जिनसे आपको खुशी मिलती हो। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आपको अपनी सेहत को अधिक महत्व देना होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है विशेष रुप से यदि आप कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करना चाहिए। अगर आप किसी तनाव से गुजर रहे हैं तो आपको अपने किसी करीबी मित्र या फिर परिजनों से इस विषय में बात करनी चाहिए। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा और हो सकता है आपकी इस परेशानी का अंत हो जाए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों के साथ आप किसी जरूरी मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। वहीं व्यापारियों के प्रयास सफल हो सकते हैं। पैसों की बात करें तो आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको ठीक से समझ नहीं रहे हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप शांति से और प्रेम पूर्वक अपनी बात रखने की कोशिश करें अन्यथा आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पैसों की मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई समस्या आ रही है तो आप सूझ बुझ से काम लें। यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से किसी कठिन कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे जिससे आपके बॉस आप से काफी प्रसन्न होंगे। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों की बात करें तो आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको परिजनों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न ही करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है जिसके लिए आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्यों में कई बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में आप के प्रदर्शन में गिरावट भी आने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि इस तरह की परिस्थिति में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचना होगा नहीं तो फायदे की जगह आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहकर ही आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

English summary

Horoscope Today 6 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, December 4, 2021, 16:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion