7 April Horoscope: मीन राशि वालों की आज बदलेगी किस्मत, खुलेंगे तरक्की के द्वार

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। व्यापारी वर्ग आज कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। आपके इन फैसलों के अच्छे नतीजे भविष्य में आपको जरूर मिलेंगे। घर के वातावरण में सुधार आएगा। अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी। हालांकि आपको अपने रिश्तों की अहमियत को समझना होगा। बेवजह के अहंकार और टकराव से आप दूर रहें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपना कामकाज आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके बॉस कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ से आपका मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आज आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। मार्केट में आप की स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत और सही फैसलों का ही परिणाम है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आप बिना किसी परेशानी के बड़ी ही सरलता से अपने काम को पूरा कर पाएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

बीमारियों से दूर रहने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है। खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें, साथ ही अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अटकी हुई व्यवसाई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए यह समय उचित है। इसके अलावा यदि आप किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं आपको जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान दें। घर के सदस्य आज आपसे कुछ नाखुश नजर आएंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। कार्यस्थल पर अनावश्यक क्रोध आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आपके उच्च अधिकारी आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की जरूरत है। सोने चांदी का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वहीं प्लास्टिक का काम करने वाले लोगों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपके किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। जल्द ही आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी तरह का बदलाव न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले न लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें नहीं तो आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो ज्यादा क्रोध और तनाव से आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी नाखुश रहेंगे। हो सकता है आपको काफी खरी-खोटी सुननी पड़े। ऐसे में मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पार्टनर पर अपना भरोसा मजबूत रखने का प्रयास करें और आज जल्दबाजी में कोई भी डील करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आपने कर्ज लिया है तो आप उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को आज वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें, साथ ही सहकर्मियों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे। आज आप खुलकर अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। यदि लगातार आपको पैरों में दर्द की समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए जरूरी है। यह बात आपको समझने की आवश्यकता है। लगातार काम करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी समय निकालें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदार ही से रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई फैसला लेते हैं तो आप आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी में आज कोई नया मोड़ आ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों कि आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। बेहतर होगा आप उनकी सलाह अनुसार ही चलें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपनों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। मौसम में बदलाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी काम अधूरा न छोड़ें, साथ ही उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें। पैसों के मामले में व्यापार से जुड़े जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों को लेकर घर में झगड़ा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके रिश्तो में खटास आ जाए। आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। फल और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई लिखाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आपको खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। आप रोजाना ध्यान करें, साथ ही अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Thursday, April 7, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion