For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 8 December Horoscope: तुला राशि वालों के लिए खुल सकते हैं आज तरक्की के द्वार

|

क्या है आज आपके भाग्य में, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

08 December 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में लंबित कार्यो को तेजी से पूरा करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका एक भी काम आज अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपके रिश्ते में दूरियां आ गई है तो आज आप अपनी ओर से सारी कड़वाहट खत्म करने का प्रयास करें। आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर आपके बीच झगड़ा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको हाथों या पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापारी है और आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ डील करने वाले हैं तो अपने शब्दों का प्रयोग का बहुत ही सोच समझ कर करें। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। आपको दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। यदि आपके द्वारा किए कार्यो में कमियां निकालते हैं तो खुले दिल से आप उन्हें स्वीकार करें। अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से अब दूर रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है। अगर आप झगड़े झंझट से दूर रहेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपनी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। घर की सजावट या मरम्मत पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो डायबिटीज के मरीजों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यस्थल के नियमों का पालन आप सख्ती से करें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी और आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आज आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत की बात करें तो रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी सकारात्मक और अच्छा प्रदर्शन दूसरों से आपको आगे रखेगा। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको मिलने की प्रबल संभावना है। थोक व्यापारियों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप कपड़ों के व्यापारी है तो आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जल्द ही आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी देखने को मिल सकती है। आप भी सारी नाराजगी भूलकर उनके साथ प्यार से पेश आएं। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी है तो आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और जोश में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का भी सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कोई पुराना लंबित बिल चुकाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां ठीक रहेगी। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से घर के छोटे सदस्यों के साथ आप ठीक से पेश आएं। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दवा से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज उनकी नजर भी आप पर बनी रहेगी। ऐसे में काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी है और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें और अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने के आसार है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आज आपको एक साथ कोई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती हैं। इस तरह की लापरवाही का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर बिना जांच पड़ताल किए आप कोई भी फैसला लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और आप चिंता मुक्त रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बेवजह की बात को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम का बोझ कम रहने से आपको स्वयं के लिए समय मिल पाएगा। ऐसे में आप अपने समय का सदुपयोग करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

English summary

Horoscope Today 8 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 8 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, December 7, 2021, 16:42 [IST]
Desktop Bottom Promotion