Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifa 8 October Horoscope: शुक्रवार के दिन इन राशियों पर बनी रहेगी कृपा
आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज किस्मत के सितारे आपका पूरा साथ देंगे। आज धन, वैभव और कामयाबी मिलेगी। आज के दिन का आप आनंद उठाएंगे। आज अपनी इस खुशी में अपने करीबी लोगों को भी जरुर शामिल करें। दोस्तों और परिवार का साथ पाकर आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। ये सब आपकी मेहनत का ही फल है। आज के दिन आप अपनी जीत का जश्न मनाएं और काम कल के लिए छोड़ दें। आज आपके रिश्ते में सुधार आने की भी संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ समय: दोपहर 1 से 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको कोई नया ज्ञान प्राप्त करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है जो आपके भविष्य के लिए भी लाभकारी रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। आज आप किसी के काम आ सकते हैं। आपकी मदद से किसी का करियर बेहतर हो सकता है। आज आप सकारात्मक रहेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: सफ़ेद
शुभ समय: सुबह 10 से 11:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
चंद्र देव की चाल में परिवर्तन के कारण आज आपका मूड स्विंग हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आप अपने सपनों से अभी बहुत दूर हैं। आपको इस तरह की नकारात्मक बातें दिमाग में लाने से बचना होगा। इसके बजाय आप अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में मेहनत करें। आपको प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। सकारात्मकता और अच्छी योजना के साथ आप काम करेंगे तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: शाम 6 बजे से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। संभावना है कि आज एक छोटी पार्टी का आयोजन आप करें। तुला राशि में चंद्रमा की उपस्थिति के प्रभाव से आप परिवार के साथ छोटे ट्रिप के लिए भी निकल सकते हैं। आज आप अपने दिन का ज्यादातर हिस्सा अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ ही बिताएंगे। आज आपके जीवन में किसी तरह की रूकावट नहीं आएगी। आज के दिन आप कामकाज से दूरी बनाकर रखें और एन्जॉय करें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि के लोगों को अपने जीवन की कमान अब अपने हाथों में ले लेनी चाहिए। अपनी परेशानियों का सामना करने के लिए ये समय बिल्कुल सही है। परेशानियों को नजरंदाज कर देना समाधान नहीं है। आपको उसका उपाय ढूंढना होगा। परेशानियों को हमेशा के लिए दूर करके आप अच्छा महसूस करेंगे। शाम का वक्त आप अपने करीबी लोगों के साथ बिता सकते हैं। निजी जीवन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग: डार्क ब्लू
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
चंद्रमा के तुला राशि में गोचर करने की वजह से आज आप कुछ अलग महसूस कर सकते है। आज आपका मूड स्विंग हो सकता है। दिनभर छोटी छोटी बाते आपको परेशान कर सकती हैं। इससे आपका गुस्सा भी बढ़ सकता है। इस स्थिति में आपको दिनभर सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। आप आज का दिन अपने मनपसन्द कामों को करने में बिताएं। करीबी लोगों से बात करें या फिर उनसे मिलने चले जाएं।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के क्षेत्र में आपको ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है जो आपसे जलते हैं और आपको परेशान करना चाहते हैं। आज आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज आपका दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आपको दफ्तर में अपना हर काम सावधानी से पूरा करने की सलाह दी जाती है। शाम का समय आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ बिताएं। आपको मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा भी लेना चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ समय: शाम 5 से 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अपने जीवन में कुछ परिवर्तन लाने के बारे में सोच सकते हैं। आप अपने लाइफस्टाइल में कोई बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आज का दिन आप अपने पुराने अटके हुए कामों को खत्म करने में बिता सकते हैं। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। दोस्तों से भी मुलाकात संभव है। आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। यदि दिन की शुरुआत में ही आप प्लानिंग बना लेंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज यात्रा पर निकलने का योग बन रहा है। चंद्रमा की स्थिति इशारा कर रही है कि आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। इस यात्रा से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े जातक भी आज लाभ कम सकते हैं। करियर से जुड़ा फैसला लेने के लिए आज का दिन उत्तम है।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ समय: सुबह 9 से 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप काफी समय बाद अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। परिवार से मेलजोल बढ़ाने और रिश्ते में नयापन लाने के लिए आज का दिन काफी खास रहेगा। आज बिना कोई टेंशन लिए घर पर समय दें। आप चाहे तो बाहर फिल्म या डिनर के लिए जाएं। आप अपनी फैमिली को बताएं कि आपके जीवन में उनका कितना महत्व है। आज बाकि कामों में भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की उम्मीद है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ समय: सुबह 10 से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
चंद्रमा के तुला राशि में मौजूद रहने की वजह से आज आप आपना आपा खो सकते हैं। आपको आज किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप किसी करीबी का दिल दुख सकते हैं। आपको अपने नजरिये में सकारात्मकता लानी होगी। साथ ही छोटी छोटी बात पर अपने गुस्साने की आदत को कंट्रोल करना होगा। आप खुद ही अपने आसपास अच्छी ऊर्जा ला सकते हैं। आज आपका कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप अपने इमोशन को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। आज आप स्वस्थ और अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा होगा। लोगों से बात करने की कला में निखार आएगा। आज का दिन आपके लिए लकी रहने की उम्मीद है। यदि आप इस दिन का पूरा पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको दिनभर की प्लानिंग पहले ही कर लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ समय: शाम 7 से 8:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications