Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
मासिक राशिफल: इन 5 राशियों के लिए जनवरी माह में बन रहे हैं शुभ संयोग
साल 2020 का पहला माह यानी जनवरी कैसा रहेगा आपके लिए? कैसी रहेगी आपके इस नए साल की शुरुआत जानने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत के मामले में यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस माह स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी परेशानियां आती रहेगी। यदि लापरवाही की तो समस्या गंभीर हो सकती है। बेहतर होगा कि आप अपना ध्यान रखें। इस माह आपके पिता की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। समय समय पर आप डॉक्टर से उचित सलाह लें, साथ ही उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी ना रखें। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस माह कोई बड़ा परिवर्तन संभव है। यदि आप खुद का व्यापार करते हैं तो इस माह आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं जिसका आपको बढ़िया फायदा मिलेगा। इस माह आपके निवास स्थान में भी परिवर्तन संभव है। आपको काफी समय के लिए घर से दूर रहना पड़ सकता है। कामकाज से जुड़ी लंबी यात्रा संभव है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपके विदेश जाने के रास्ते में जो भी रुकावटें आ रही थी वो इस अवधि में दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद गहरे होंगे और आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैसों की बात करें तो अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है इसलिए पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 10, 18, 27, 34, 44
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: हरा,पीला, भूरा, गहरा लाल

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में इस माह आपको कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन बावजूद इसके आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी जिससे आपका प्रेम मजबूत होगा। इस माह के मध्य में आप अपने पार्टनर के साथ परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय ले सकते हैं। आप अपने परिजनों से इस विषय में बातचीत भी कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए यह माह काफी कठिन रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी छोटी बातों पर आप दोनों के बीच तकरार होती रहेगी। ससुराल पक्ष से इस दौरान आपकी कोई बड़ी बहसबाजी होने की संभावना है जिससे रिश्तों में तनाव संभव है। बेहतर होगा आप ऐसी परिस्थिति में समझदारी का परिचय दें। कामकाज की बात करें तो इस माह अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो इस माह आपको लाभ मिलने के आसार हैं। यदि आपके किसी काम में बाधा आ रही है तो इस अवधि में उसके भी दूर होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो आप जमकर मेहनत करेंगे। इसका मीठा फल आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। इस माह पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 39, 46, 50
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: गहरा पीला, सफेद, गुलाबी, हरा

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह माह उन्नति भरा रहेगा। इस माह हर क्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं। आप बस अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलें ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी से दो चार ना होना पड़े। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस माह आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती हैं। आपको मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपके सराहनीय प्रदर्शन के लिए दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान भी मिल सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी होगी, आप प्रयास करते रहें। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले वर्ष आपके जो भी काम अटक गए थे, इस माह वे पूरे हो सकते हैं। मगर इसके लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, आप संभलकर रहें। पैसों की बात करें तो इस माह आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ का योग बन रहा हैं लेकिन हानि होने की भी संभावना है। इस अवधि में अगर आपको वित्तीय सहायता की जरूरत पड़ती है तो समय पर आपको अपनों से मदद मिलेगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 15, 28, 34, 41, 59
शुभ दिन: शुक्रवार, रविवार, गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग: पीला, मैरून, आसमानी, गहरा हरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस माह आपके लिए कोई शुभ संयोग बन रहा है जिससे आपको अपार सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आपको काफी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपको अनेक प्रकार के आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। यदि आप सूझ बुझ से काम लेते हैं तो आप मौके का पूरा फायदा उठा सकते हैं। इस अवधि में यदि आप निवेश करते हैं तो आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं, जमीन जायदाद का कोई अटका हुआ फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। जिस तरह से आप मेहनत कर रहे हैं उसका उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपके किसी काम में बाधा आती भी है तो आपके उच्च अधिकारी अपना पूरा सहयोग देंगे। व्यापारियों के लिए यह माह ठीक ठाक रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इस अवधि में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। यदि आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह उचित समय नहीं है। अभी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल सकेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। लंबी समय से चली आ रही किसी घरेलू परेशानी से आपको छुटकारा मिलेगा। घर के सदस्य सारे मनमुटाव भूलकर प्यार और शांति बनाए रखना चाहेंगे। यदि आप भी घर का वातावरण अच्छा चाहते हैं तो अपनी वाणी में मिठास लाने की कोशिश करें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 6, 9, 20, 33, 49, 56
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, मंगलवार, सोमवार
शुभ रंग: नीला, क्रीम, जामुनी, हल्का पीला

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जहां एक ओर आपको कुछ कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। इस दौरान आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। आपकी सेहत की बात करें तो इस माह आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे। पेट से जुड़ा कोई रोग उभर सकता है। आप अपने खानपान का ध्यान रखें, बासी खाने का सेवन करने से बचें। इस माह आपके कुछ बनते हुए काम अचानक बिगड़ सकते हैं जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। आपकी कई इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं। हालांकि इस समय आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। ज्यादा चिंता और सोचने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। यदि पदोन्नति की उम्मीद करते हैं तो आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। साथ ही आपको कुछ रचनात्मकता दिखानी होगी। कुछ नया सोचें। व्यापारियों को इस माह फायदा मिलने के आसार हैं और आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस माह अपने व्यापार को लेकर काफी यात्राएं कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस माह आप खुशियों का अनुभव करेंगे। यदि कोई समस्या होती है तो आप समझदारी से बात को संभाल लेंगे। पैसों के मामले में स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। आमदनी आपकी उम्मीद के अनुसार ही होगी लेकिन अचानक हुए खर्चों में वृद्धि से पैसों की तंगी भी रहेगी।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5, 9, 17, 28, 36, 49
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलाबी, गहरा लाल, आसमानी, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप विद्यार्थी हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो ध्यान रहे आपको पूरी एकग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी तभी आप सफल हो पाएंगे। आप केवल अपने लक्ष्य के बारे में सोचें और जमकर मेहनत करें। इसके अलावा जो लोग उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं मुमकिन है इस माह उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाएगी लेकिन आप निराश ना हों बल्कि कोशिश करते रहें जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पैसों की बात करें तो इस माह आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। शुरूआती दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेंगे लेकिन इसके बाद का समय थोड़ा कठिन रहने वाला है। धन अर्जित करने में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने आर्थिक निर्णय सोच समझकर लेते हैं तो पैसा कमाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में घर का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आपसी मेलजोल बढ़ेगा। यदि आप अपनी मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो जीवनसाथी से बहसबाजी से आपको बचना होगा। यदि आपके बीच अनबन होती भी है तो आपको शांति और ठंडे दिमाग से बात को संभालने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। साथ ही ज्यादा तनाव के कारण आपके प्रिय की सेहत में भी गिरावट संभव है। कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 11, 18, 20, 35, 44
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम, सफेद, हरा, नीला

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह माह कुछ बेहतर रहने वाला है। कामकाज के मोर्चे पर आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे और और आपका प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहेगा। आपके काम से उच्च अधिकारी भी काफी संतुष्ट रहेंगे और इसका फायदा भी आपको इस दौरान मिल सकता है। यदि आप ट्रांसफर चाहते हैं तो मुमकिन है इस माह आपको अपना मनचाहा ट्रांसफर मिल जाए। आपकी मेहनत आपके लिए तरक्की के नए रास्ते भी खोल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं उनके पास सामने से कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। यदि इस अवधि में आप पर काम का बोझ बढ़ता भी है तो आप उसे काफी अच्छी तरह संभाल पाएंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो इस माह आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ अनुभवी लोगों की मदद से आपको बढ़िया मुनाफा मिल सकता है। यदि कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना इस माह आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। आप अपना वित्तीय प्रबंधन बहुत ही सोच समझकर करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो पिछले कुछ समय से आप अपनी रोमांटिक लाइफ से संतुष्ट नहीं थे लेकिन इस माह तेजी से कुछ परिवर्तन होंगे और आप अपने पार्टनर के साथ काफी खुशनुमा समय बिताएंगे। आप शादीशुदा हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। इस माह आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 8, 19, 23, 38, 45
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, सोमवार, रविवार
शुभ रंग: पीला, मैरून, भूरा, लाल

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से जनवरी का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आप अच्छा खास धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। छोटे मोटे काम से भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। यदि इस दौरान आप निवेश करते हैं तो अचानक आपको डबल मुनाफा भी मिलने के आसार हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। लंबे समय से आपके मन में कुछ इच्छाएं थी जो पैसों की कमी के कारण पूरी नहीं हो पा रही थी लेकिन इस माह आप अपनी इन इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा घर की मरम्मत या साज सजावट पर भी आप काफी खर्चा करेंगे। इस दौरान पिता की मदद से आप अपनी आमदनी बढ़ाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आपसी तालमेल मजबूत रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। वहीं छोटे आपका सम्मान करेंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा। हालांकि इस अवधि में आप दोनों अपने अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं जिससे एक दूसरे को आप ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन आपके प्रेम में किसी तरह की कमी नहीं होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह माह प्रगतिशील रहेगा। इस दौरान कुछ बदलाव संभव है जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो यह माह काफी अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपना हर काम तेजी से पूरा कर पाएंगे।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 3, 16, 23, 37, 47, 52
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, शनिवार, मंगलवार
शुभ रंग: सफेद, हरा, पीला, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यक्षेत्र में यदि आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको जमकर मेहनत करनी होगी। यदि आप और तेजी से प्रयास करते हैं तो इस माह आपकी उन्नति प्रारंभ हो सकती है। इस दौरान ग्रहों की बदली हुई चाल के प्रभाव से आपको कई बार महसूस होगा कि आपकी मेहनत के अनुरूप आपको फल नहीं मिल पा रहा है। आप हिम्मत ना हारें, खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें। आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपके कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको सफलता मिलेगी इसलिए घबराकर पीछे ना हटें। पैसों की बात करें तो इस दौरान धन प्राप्ति के उद्देश्य से किये हुए कार्यों से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि वित्तीय लेन देन करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी अन्यथा आपका नुकसान भी हो सकता है। यदि आप किसी नए काम में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो बेहतर होगा अनुभवी लोगों से उचित सलाह लें। साथ ही सारी जानकारी प्राप्त कर अपनी ओर से आश्वस्त हो जाएं। पारिवारिक जीवन इस दौरान सुचारु रूप से चलता रहेगा। हालांकि इस अवधि में आप काफी समय के लिए घर से दूर रह सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में इस दौरान आप स्थिरता महसूस करेंगे। जल्द ही आपका प्रेम जीवन वैवाहिक जीवन में बदल सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 2, 8, 13, 18, 29, 33, 45
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, गहरा हरा, गुलाबी, आसमानी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस माह आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसका आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपके काम में प्रगति होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस माह काम का बोझ काफी बढ़ सकता है। आप अपनी ओर से खूब मेहनत करेंगे लेकिन हो सकता है आपको मनचाहे फल की प्राप्ति ना हो। मुमकिन है इस दौरान आप नौकरी बदलने का भी विचार करें लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए, जल्दबाजी ना करें। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवधि में आपको कुछ जोखिम भरे कार्य करने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप सावधानी और सूझ बुझ से आगे बढ़ें। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय एकदम अनुकूल है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस माह उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शुरूआती दिन शांति में बीतेगा लेकिन इसके बाद घर में कुछ तनाव संभव है। कलह कलेश के कारण मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ भी संबंध कुछ ठीक नहीं रहेंगे। आप दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि आप संतुलन बनाकर चलें। यह समय गंभीर घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने का है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। ज्यादा चिंता करने से बचें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 9, 14, 27, 30, 46, 51
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, मैरून, भूरा, लाल, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए यह माह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर प्लेसमेंट का इंतजार कर रहे हैं तो मुमकिन है इस माह किसी अच्छी कंपनी में आपको बढ़िया पद मिले। यदि आप अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप जमकर मेहनत करेंगे। शिक्षा के प्रति आपका झुकाव इस अवधि में ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे और आपके कार्यों की खूब तारीफ होगी। आपकी कार्य कुशलता को देखते हुए आपको कुछ नए प्रोजेक्ट्स संभालने को दिए जा सकते हैं। यदि आप इन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो इसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभ कमाने वाला रहेगा। आप अपने विरोधियों पर पूरी तरह से हावी रहेंगे और आपके रास्ते में रूकावट डालने के उनके हर प्रयास विफल कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना ही ज्यादा आपको मुनाफा मिलेगा। इस दौरान आपका खर्चा भी काफी बढ़ सकता है। किसी बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने में आपका काफी पैसा खर्चा हो सकता है। इस माह आपके घर में कोई फंक्शन होने की संभावना है जिससे घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। ग्रहों की शुभता वैवाहिक जीवन में भी आपको सुख और आनंद देगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 1, 5, 18, 24, 37, 48, 59
शुभ दिन: मंगलवार, रविवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज में व्यस्त रहने के कारण इस माह आप अपने पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्तों पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में तनाव रहेगा। आपको उनके गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। बात बात पर आप दोनों के बीच बहसबाजी भी होती रहेगी। यदि आप घर में शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने परिवार को भी पर्याप्त समय देना होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस दौरान आप खुद को उलझा हुआ महसूस करेंगे। आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें और क्या ना करें, ऐसे में आपको एक दूसरे को फिर से समझने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले आपको भली भांति सोच विचार कर लेना चाहिए। यदि आप बेरोजगार हैं तो इस माह आपको कोई स्थायी नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को अपना काम बढ़ाने और बेहतर बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से भी आपको बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। माह के मध्य में मानसिक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। जीवन के उतार चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं हालांकि यह समय इस तरह व्यर्थ की बातों में गंवाने का नहीं है बल्कि सोच समझकर अपने निर्णय लें। इससे आगे बढ़ने का आपको सही रास्ता मिल सकेगा। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा। बड़े आर्थिक लेन देन ना ही करें तो बेहतर होगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 19, 23, 39, 47, 55
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शुक्रवार, रविवार
शुभ रंग: पीला, लाल, आसमानी, नारंगी, मैरून



Click it and Unblock the Notifications











