For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

September 2022 Horoscope : सितंबर के महीने में इन राशियों के जीवन में आएंगे कई उतार-चढ़ाव

|

सितंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है, खासतौर पर व्यापार से जुड़े लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि लंबे समय से कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा है तो इस अवधि में आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आप परिवार को पर्याप्त समय न दे पाएं। आपकी यह बात आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन जल्दबाजी में न करें। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50

शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, खासतौर पर यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों और बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह बहुत ही बढ़िया रहने के आसार है। इस दौरान आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले आप समझकर लें, दूसरों के कहने पर आप जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस अवधि में घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। इतना ही नहीं बॉस भी आपके परिश्रम से काफी प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी योजना आगे बढ़ सकती हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इसके अलावा आपको जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवधि में घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57

शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार

शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। सुख सुविधाओं पर आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार हैं। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो माह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी काबिलियत साबित करने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय के बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि वे आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार

शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। दूसरी ओर यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। आपका पद बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़ी जातकों के हाथ निवेश करने का अच्छा मौका लग सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। इस दौरान आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है, विशेष रुप से शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको बेवजह शक करने से बचने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55

शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आपको लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मनोरंजक और यादगार रहेगी। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच की खटास कम होगी। एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। माह के शुरुआती दिन आपके लिए बेहद खर्चीली रहने वाले हैं। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार खर्च करें, साथ ही जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। काम करने की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप किसी नए काम में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न लें। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में और तेजी लानी होगी। आप और कड़ा परिश्रम करें। इस दौरान आपको शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचने की जरूरत है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57

शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, खासतौर पर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर होने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के लिए आप शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें। इसके अलावा यदि आप नए लोगों के साथ कारोबार करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपकी मेहनत से कमाया हुआ धन आसानी से आपके हाथ से निकल सकता है। इस अवधि में आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें, विशेष रूप से यदि वह छोटे हैं तो आपको उनकी पढ़ाई को लेकर और गंभीर होना होगा। माह के अंत में आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो खानपान में लापरवाही के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए यह माह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपके कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी और आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप कपड़े, खाने पीने की चीजों, दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों पर इस अवधि में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा आपके इस परिश्रम का फल पदोन्नति के रूप में आपको मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपके रिश्ते को हरी झंडी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक-ठाक रहने के आसार है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत को लेकर इस दौरान आपको छोटी सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपको अपना पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी दिक्कतों को भी अनदेखा करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापारी आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही कठिन रहने के आसार हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। हालांकि माह के अंत में आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। संपत्ति को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप के रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49

शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा और आप अपने सहकर्मियों को कड़ी टक्कर देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए माह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। माह के मध्य में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आप अपनी सूझबूझ और मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण इस अवधि में घर के सदस्य आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। पैसों की बात करें तो कुछ बड़े खर्चे होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो इस दौरान आपके रिश्ते में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय के व्यवहार में बदलाव आएगा और आपके बीच एक बार फिर नज़दीकियां बढ़ेगी। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से पूरा प्रयास करें। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाएं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार है। इसके अलावा अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में उसकी प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल होगी। आपके अपनों को आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। कमजोर स्वास्थ्य के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 3, 6, 16, 20, 34, 45, 56

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि के जातकों को इस अवधि में बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की नौकरी करने वाले जातकों को को एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारियों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। आप किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे समझे जल्दबाजी में हस्ताक्षर करने से बचें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। माह के अंत में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप काफी तनाव में रहेंगे। आपको अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियां और काम का दबाव आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। आपको खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

English summary

September Masik Rashifal : September 2022 Monthly Horoscope in Hindi

What does your monthly horoscope September 2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion