Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Taurus Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों के लिए 2022 में है बहुत कुछ खास, आप भी जानें यहां
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2022 पिछले वर्ष से कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस साल आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों को लेकर चल रहे आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आप कई स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा नौकरी में भी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। साथ ही आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा।
साल के अंत में आपके जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकता है, लेकिन जल्द ही आपका यह मुश्किल दौर गुजर जाएगा। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ दोबारा वापसी कर सकते हैं। इस दौरान आपको फिजूलखर्ची से भी बचने की सलाह दी जाती है। आइए वृषभ राशिफल 2022 के बारे विस्तार से जानते हैं।

नौकरी
अगर आप नौकरी में किसी भी तरह का बदलाव चाहते हैं तो साल 2022 आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो किसी अच्छी जगह पर आपका ट्रांसफर हो सकता है।

व्यापार
व्यापारियों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। अगर आप चाहें तो अपनी सूझ बुझ से हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। पैसों के मामले में आप आँख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। इसके अलावा निवेश भी आप सोच समझकर करें। साल के मध्य में आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। इस अवधि में आप किसी बड़ी परियोजना में निवेश भी कर सकते हैं। बड़े मुनाफों के चक्कर में आप छोटे छोटे फायदों को नजरअंदाज करने की भूल न करें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
अगर आप सिंगल हैं तो इस वर्ष अचानक आपकी मुलाकात आपके पार्टनर से हो सकती है। आपके साथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं, आपके बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। कुलमिलाकर आपके प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह वर्ष कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी आपसे बेहद संतुष्ट रहेंगे। अपने वैवाहिक जीवन की सुख और शांति बनाए रखने के लिए दूसरों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करने दें।

शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं तो इस साल आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर विदेश जाकर उच्च शिक्षा के प्राप्ति करने के इच्छुक जातकों को भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है।

सेहत
अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने के आसार हैं। अगर आपको सिगरेट, शराब, पान, गुटखा आदि जैसी बुरी आदतें हैं तो इस साल आप उनसे छुटकारा पाने का भरपूर प्रयास कर सकते हैं। साल का मध्य आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने सभी काम ऊर्जा और उत्साह के साथ पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा आपको अपने खान-पान की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications