साप्ताहिक राशिफल 27 दिसंबर से 2 जनवरी: साल 2020 का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए है भाग्यशाली

साल 2020 का ये आखिरी सप्ताह और आने वाले नए साल यानी 2021 की शुरुआत आपके लिए कैसी रहेगा, बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवधि में घर के सभी सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सभी का सहयोग आपको मिलेगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। अपनों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगार जातकों को भी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। इस दौरान पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सप्ताह के अंत में सेहत से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें और अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा है तो उसे बढ़ने न दें बल्कि जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है इस दौरान आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा बेहतर होगा। आप पूरी ऊर्जा और जोश के साथ अपना हर काम पूरा करने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन हफ्ते के अंत में आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में इस दौरान आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो किसी तरह की जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस अवधि में किसी बात को लेकर आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े क्लाइंट्स के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए मिलेजुले रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपके कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते की आर्थिक योजना पहले ही बना लें ताकि कोई बड़ी समस्या ना हो। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए भी यह समय उचित नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी रफ्तार पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आपके बॉस आपको कोई राय देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आपके हाथ कोई बड़ा मौका लगने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में हाथों और पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 37

शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको संभलकर रहना होगा। उधार लेने और देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप काफी निराश रहेंगे। हालांकि आपको हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और दफ्तर में आपके कार्यों की खूब सराहना होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है जिससे आपको कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा उभरने की वजह से घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। आप साफ सफाई का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस हफ्ते आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। अगर आप तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आपकी आलोचना भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते एक बेहतर योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। इस दौरान आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है। अगर आप शांत दिमाग और समझदारी से काम लेंगे तो तय समय पर आप अपने सभी काम पूरे कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में आपको अपने सहकर्मियों के साथ टकराव से भी बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। कई प्रयासों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। पैसों के मामले में यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस अवधि में अगर आप दिल खोलकर खर्च करते हैं तो मुश्किल हो सकती है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का सपना देख रहे हैं तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपके वेतन में भी वृद्धि संभव है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस दौरान जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका कारोबार कपड़े, लोहे, लकड़ी, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉस्मेटिक, ट्रांसपोर्ट आदि से जुड़ा है तो इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आप घरवालों के साथ छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने से बचें। काम के साथ आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बेहद कठिन रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है इसलिए आप अपना छोटे से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत का एक भी मौका न दें। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको अपनी कोशिशें बढ़ाने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर ही अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप मर्यादा में रहकर ही बात करें और शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। भागदौड़ और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप काफी ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको कुछ आलास्य महसूस हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप कोई जोखिम न ही उठाएं तो बेहतर होगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पिता और बड़े भाई के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। यदि आपके बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसे जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहेगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 43

शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिछले हफ्ते जिस तरह आपने कड़ी मेहनत की है उसका फल आपको इस हफ्ते मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो इस अवधि में लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई व्यवसायिक मामला सुलझने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही शांति और आनंद में गुजरेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस दौरान आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस हफ्ते आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पिता के सहयोग से आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन मध्य में कार्यभार बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू जीवन में कलह बढ़ने से मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको काफी समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बड़ा खर्च करने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते अचानक आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। यह सब आपकी ही कड़ी मेहनत का नतीजा है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपके घर में कोई तनाव चल रहा है तो इस अवधि में उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और इसके साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको अपना फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: रविवार

Desktop Bottom Promotion