Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
पैर का अंगूठा खोलता है आपकी पर्सनालिटी से जुड़े राज़

कई लोग सोचते हैं कि वो खुद को बहुत अच्छे से जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्सनैलिटी टेस्ट से किसी इंसान के बारे में ज़्यादा दिलचस्प तरीके से जाना जा सकता है। भविष्यवाणी कई प्रकार और कई बातों को आधार बनाकर भी की जा सकती है जिनमें से एक हस्तरेखा विज्ञान भी शामिल है।
पामिस्ट्री द्वारा बताई गई बातों पर कई लोग विश्वास करते हैं और आपको बता दें कि पैर के अंगूठे से भी किसी व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है।

फुट रीडिंग यानि पैरों को पढ़ने की कला को सोलेस्ट्री कहते हैं। इससे आप किसी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। पैर पढ़ने वाले विशेषज्ञों के अनुसार किसी व्यक्ति के पैरे के अंगूठे को देखकर ही उसके भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके माध्यम से उसकी लव लाइफ से जुड़े राज़ भी खोले जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपके बारे में आपके पैर के अंगूठे का आकार क्या कहता है।
बड़ा अंगूठा
अगर आपके पैर का अंगूठा बड़ा है तो ये आपके क्रिएटिव होने का संकेत है। इससे ये भी पता चलता है कि आप उत्कृष्ट विचारक हैं।
छोटा अंगूठा
वहीं अगर आपके पैर का अंगूठा छोटा है तो इसका मतलब है कि आप एक साथ कई कामों को करने में माहिर हैं। ये बच्चों की तरह नादान होते हैं। अकेले रहें या किसी के साथ, इन्हें खूब मज़ा करना आता है।
अंगूठे को घुमा सकते हैं
अगर आपका अंगूठा अपने आप ही घूमता है तो इसका मतलब है कि आप बहुत साहसी हैं और आपको एडवेंचर पसंद है। लेकिन अगर आप अपने अंगूठे को हिला नहीं पाते हैं तो ये आपके अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार और समर्पित होने का संकेत है।
अंगूठे के आकार के अलावा उसके आर्क से भी जान सकते हैं आप बहुत कुछ
अंगूठे के आकार के अलावा उसकी आर्क से भी किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी के बारे में जाना जा सकता है। लो आर्क वाले लोग बीमार रहते हैं और आपके दोस्त की संख्या ज़्यादा रहती है। वहीं दूसरी ओर, हाई आर्क वाले लोग आत्मनिर्भर होते हैं और अकेले रहते हैं।
अन्य खूबी
अगर आप लीडर की तलाश में हैं तो हर इंसान के पैर का अंगूठा ज़रूर देखें। अगर किसी के पैर का अंगूठा दूसरे से बड़ा है तो वो व्यक्ति बहुत बढ़िया लीडर बन सकता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर ये लोग बहुत आतुर भी होते हैं। लीडर बनने पर ये किसी को बहुत ज़्यादा डॉमिनेट कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











