Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
Akshaya Tritiya 2021: मां लक्ष्मी को इन मंत्रों से प्रसन्न करके पाएं उनकी विशेष कृपा
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को आखा तीज अथवा अक्ती भी कहा जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि अक्षय तृतीया के दिन बिना कोई मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। व्यक्ति द्वारा किये हर शुभ काम का पूरा फल मिलता है। चार अबूझ मुहूर्त में से एक अक्षय तृतीया है और इस दिन को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया की शुभता के कारण इस दिन शादी-विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापर की शुरुआत, धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। मगर इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण सबकुछ बंद रखा गया है। देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में आप घर पर ही अक्षय तृतीया की पूजा कर सकते हैं और विशेष रूप से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी पूजा
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की उपासना के लिए अक्षय तृतीया के दिन घर पर ही लक्ष्मी जी की प्रतिमा को कच्चे दूध से स्नान कराएं। केसर और कुमकुम से उनका पूजन करें। यदि घर में गंगाजल है तो उसका उपयोग भी आप कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास मंत्र
पौराणिक शास्त्रों के मुताबिक अक्षय तृतीया यानी अखातीज को सर्वसिद्ध मुहूर्त माना गया है। आप माता लक्ष्मी का पूजन करने के बाद यहां दिए किसी भी एक मंत्र की पांच माला का जाप करें। लक्ष्मीजी का आशीर्वाद मिलने से जीवन खुशहाल रहता है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनती है।
ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम:
ॐ सौभाग्य लक्ष्म्यै नम:
ॐ आद्य लक्ष्म्यै नम:
ॐ अमृत लक्ष्म्यै नम:
ॐ पहिनी पक्षनेत्री पक्षमना लक्ष्मी दाहिनी वाच्छा भूत-प्रेत सर्वशत्रु हारिणी दर्जन मोहिनी रिद्धि सिद्धि कुरु-कुरु-स्वाहा।



Click it and Unblock the Notifications
