Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
नए साल पर खोलें धन प्राप्ति और आर्थिक समृद्धि के रास्ते, करें ये उपाय
नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है और सबको ये आशा रहती है कि नये वर्ष में उन्हें सफलताएं और तरक्की हासिल होगी। नये साल पर सबसे बड़ी उम्मीद यही रहती है कि धन की दृष्टि से साल अच्छा गुज़रे। कोरोना काल में हर परिवार ने किसी न किसी प्रकार का आर्थिक संकट देखा, ऐसे में वर्ष 2022 में आर्थिक सुख समृद्धि प्राप्त करने की आशा सभी को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे कुछ उपाय हैं जिनका पालन करने से आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और नववर्ष में आर्थिक सुख सम्रद्धि प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते है वे उपाय जो आपके लिए धन प्राप्ति के रास्ते खोल देंगे।

सच्चे मन से करें दान पुण्य
हिंदू धर्म में दान को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। अपनी अपनी क्षमता के अनुसार दान हमें करते रहना चाहिए जिससे हम किसी और की ज़रूरत को पूरा करने का सुख और पुण्य कमा सकें। मान्यता है कि जो व्यक्ति दान-पुण्य का काम करता रहता है उसके पास धन की कमी कभी नहीं होती। ऐसे भक्तजनों पर माता लक्ष्मी भी अपनी विशेष कृपा बनाये रखती हैं। ऐसे में नए साल पर आप भी साफ़ मन से दान दक्षिणा का पुण्य करें।

तुलसी का करें ठीक से रख-रखाव
तुलसी लगभग हर हिंदू घर गृहस्थी का अभिन्न हिस्सा होती है, पर तुलसी के पौधे का हम सही से रख रखाव नहीं करते। अपने घर की तुलसी की ठीक प्रकार से देखभाल आवश्यक है। तुलसी के पौधे को रोजाना जल अर्पित करें, पर्याप्त धूप और हवा वाली जगह पर रखें। रोजाना इसकी पूजा करें और शाम के वक्त इसके सामने दिया जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख सम्रद्धि आने की मान्यता है।

घर लाये कुबेर जी की प्रतिमा
कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। नए साल में आप अपने घर में कुबेर जी की प्रतिमा ला सकते हैं। ज्योतिष अनुसार कुबेर यंत्र या प्रतिमा को घर या ऑफिस में रखना चाहिए और उसकी नियमित पूजा करनी चाहिए। इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

श्रीसूक्त का करें पाठ
लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्ति के उपाय में श्री सूक्त पाठ बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय श्रीसूक्त मंत्र का पाठ करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे इसके लिए महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना आप अपने घर में कर सकते हैं। इस यंत्र की स्थापना करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
