Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नहीं मिल पा रहा है पति का प्रेम तो हल्दी के ये उपाय अपनाएं, घर गृहस्थी की समस्याओं से छुटकारा पाएं
हर इंसान की कामना होती है कि वह एक आरामदायक, सुखी और प्यार भरी जिंदगी व्यतीत करे। हर महिला अपने पति का प्यार और सम्मान चाहती है। परन्तु कई बार ऐसे मौके आते हैं जब सब कुछ होने के बावजूद एक महिला को उसके पति के द्वारा पर्याप्त प्रेम नहीं मिल पाता। अगर आप भी ऐसी ही विवाह संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आज हम आपकी समस्या को थोड़ा कम कर सकते हैं। हम लाए हैं हल्दी के कुछ ऐसे उपाय जो आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतों को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

यदि आपको भी आपके पति का प्यार नहीं मिल पाता या आप दोनों के बीच झगड़े आदि चलते रहते हैं तो आप गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहन कर, एक हल्दी की गांठ रखकर "ऊॅ रत्यै कामदेवायः नमः" की कम से कम एक माला जप करें। इसके बाद शाम के समय बेसन से बनी हुई कोई चीज़ खाएं।

अगर आपको भी यह शिकायत रहती है कि ससुराल पक्ष की तरफ से आपको पर्याप्त प्यार और सम्मान नहीं मिलता है तो यह उपाय आपके लिए उपयुक्त है। 7 साबुत हल्दी की गांठें, एक पीतल का टुकड़ा, गुड़, इन सभी चीजों को अपने हाथ में लेकर जाते वक्त ससुराल की तरफ फेंक दें।

घर की नकारात्मक शक्तियों को कम करने के लिए घर की चौखट या बाउंड्री दीवार पर हल्दी की रेखा बनाने का उपाय करें। इससे किसी भी प्रकार की नकरात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

यदि आपके पति की शराब पीने की आदत आपको परेशान कर रही है तो यह उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार को शाम के समय 11 हल्दी की गांठें लेकर मोली के डोरे से लपेटे एवं पति के उपर से 7 बार उतारकर बहते हुए जल में डाल दें। इस टोटके को 8 शनिवार तक लगातार करने से इसका अच्छा असर दिखाई पड़ने लगता है।

यदि आप भी अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं। चांदी के नाग-नागिन, चांदी का पतरा, 5 छोटी सुपारी, 7 साबुत हल्दी की गांठें लेकर तांबें की लोटे में पानी डालकर सब चीजें रख दें। इसके बाद उस लोटे को ऊपर से ढककर अपने घर के पश्चिम कोने में रख दें। यदि आप अपने नए मकान में शिफ्ट करने वाले हैं तो यह विधि उस मकान में भी करे। घर बसाने से पहले ही वहां खुशहाली और सकारात्मकता बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
