Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सिर्फ एक गिलास पानी से घर से भगाएं बुरी नजर..
घर में मौजूद नेगेटिव और पॉजीटिव आंखों को नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है। हमारे आसपास मौजूद एनर्जी के प्रभावों से ही हमें मालूम चल जाता है कि हमारे आसपास नेगेटिव या पॉजीटिव कौनसी एनर्जी हैं।

ऐसी कई सारी वास्तु तकनीक है जिनकी मदद से आप घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को भगा सकते है। आज हम आपको बहुत ही सीधा सा साधारण उपाय बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी या बुरी शक्ति को टालकर घर में सुख और शांति का वातावरण बना सकते हैं। आज हम आपको Glass Water Test के बारे में बताएंगे।

ये होते है संकेत
जब घर के सदस्य या पालतू जानवर असामान्य व्यवहार करने लगे, बिना किसी कारण आपका पैसा खर्च होने लगे, बच्चे गलत राह पर चलने लगे और आपके प्यारे पौधे अपने आप ही सूखने लगे तो ये सभी बाते इस बात का संकेत देते हैं कि आपका घर नकारात्मक ऊर्जा से भर गया है। अक्सर लोग ऐसी बातों से डर जाते हैं और जल्दबाजी में कुछ भी निर्णय ले लेते हैं जैसे घर छोड़ देना या घर फिर से घर बनाना, लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

नेगेटिव एनर्जी
वास्तुशास्त्र में घर के कोनों से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के कईं उपाय बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र से कई मुश्किल समस्याओं का निवारण मिल जाता है। नकारात्मक ऊर्जाएं कभी भी आपके व्यक्तिगत स्थान पर आक्रमण कर सकती हैं। वे आपके या आपके घर के आसपास नकारात्मक घेरा बना लेती हैं। ध्यान रखने वाली एक बात जीवन में आप को वही मिलता है जो आप देते हैं।

गिलास वॉटर टेस्ट
केवल एक गिलास पानी से आप पता लगा सकते हैं कि वास्तव में आपके आसपास कोई नकारात्मक ऊर्जा है या नहीं। और एक बार जब यह निश्चित हो जाता है तब आप उन्हें दूर करने के उपाय कर सकते हैं। यहां हम आपकों कुछ उपाय बता रहे है जिसके जरिए आप नेगेटिव एनर्जी से निजात पा सकते है।
सामग्री:-
- एक गिलास साफ़ पानी
- थोडा सा दाने दार नमक
- सफेद सिरका
- कांच का गिलास

साफ गिलास लें
इसके लिए आप एक ऐसा Transparent गिलास लें, जो कहीं से भी टूटा न हो, उस पर कोई निशान न हो और कोई फिंगरप्रिंट भी न हो। ध्यान दें कि आपने पूरे समय आपने कोई ग्लव्स पहनें हों। अब गिलास के 1/3 भाग को सी सॉल्ट से भर लें। सिर्फ सी सॉल्ट उपयोग में लें ना कि सादा नमक। गिलास के 2/3 भाग में सफ़ेद सिरका भरें। ध्यान रखें कि इन पदार्थों को आपस में मिलाएं नहीं। अब गिलास के बचे हुए तीसरे भाग में साफ़ पानी भरें। गिलास के पदार्थों को आपस में मिलाएं नहीं।

जगह को ढूंढे
अब गिलास को उस स्थान पर ले जाएं जहां आपको नकारात्मक ऊर्जा अधिक महसूस होती है। जब आप वह स्थान ढूंढ लें तब आप ऐसी जगह ढूंढे जहां आप गिलास को आसानी से छिपा सकें। ध्यान रहे कि ये सब दिन के समय में करें। गिलास को अच्छी तरह छुपाएं। इसे ऐसे किसी स्थान पर न रखें जहां इसे आसानी से देखा जा सके।

गिलास या पानी के रंगरूप में परिवर्तन
गिलास को अगले 24 घंटे तक हाथ न लगाएं। इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें। 24 घंटे बाद गिलास की जांच करें। यदि पानी और पदार्थ साफ़ दिखाई दें तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर आप देखते हैं कि गिलास के पदार्थ धुंधले या हल्के हरे हो गए हैं तो घर के अन्य हिस्सों में भी इस प्रक्रिया को दोहरायें।

पानी को फ्लश कर दें
जैसे आप देखेंगे कि पानी का रंग बदल चुका है तो आप इस पानी को टॉयलेट में जाकर फ्लश कर दें ताकि उस गिलास में समाई सारी नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकल जाएं।

फिर से दोबारा करें
24 घंटो के बाद इस गिलास को देखें अगर पानी गिलास से बाहर बह जाता है तो इस गिलास को धो कर अच्छी तरेह साफ़ करें और इस प्रोसेस को दोहराएं। आप चाहे तो इस गिलास की जगह बदल भी सकते हो |



Click it and Unblock the Notifications
