Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
महाशिवरात्रि पर कर लें ये उपाय, विवाह-पैसों से जुड़ी हर समस्या का हो जाएगा समाधान
फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

शास्त्रों के अनुसार इस दिन ज्योतिष उपाय करने से भी दुखों का निवारण होता है। भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होने से जीवन में सकारात्मकता आती है और हर तरह की नकारात्मकता दूर होती है। जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन से उपाय करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।

नौकरी और व्यापार में लाभ
नौकरी अथवा व्यापार में यदि आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको महाशिवरात्रि के दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए। इस दिन आप कैलाशपति के लिए उपवास रखें और शिवलिंग का शहद के साथ अभिषेक करें। इसके बाद अनार का फूल चढ़ाएं। इस उपाय से आपका व्यापर फलेगा और नौकरी से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी।

मिलेगा रुका हुआ धन
यदि जीवन में आर्थिक समस्या बनी हुई है और आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो धन प्राप्ति के लिए ये उपाय आपके लिए लाभदायक होगा। महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी यानी बैल को प्रेम से हरा चारा खिलाएं। साथ ही शाम के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप 108 बार करें।

वैवाहिक जीवन की समस्याओं का हल
भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से हर सुहागिन को लाभ मिलता है। यदि विवाह के बाद आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ रहा है तो महाशिवरात्रि के दिन शादीशुदा महिलाओं को सुहाग का सामान दें। साथ ही इस दिन जरूरतमंद तथा गरीब महिलाओं की मदद करें। इस उपाय से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

किस्मत का मिलेगा साथ
महाशिवरात्रि के दिन किसी अनाथ आश्रम में जाकर दान-दक्षिणा दें। इस दिन जरूरतमंदों की मदद करें। भगवान शिव को समर्पित इस दिन पर ऐसा करने से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। जीवन में चल रही हर तरह की समस्या का हल मिलता है और भाग्य का साथ मिलता है।

अशुभ ग्रह भी देंगे शुभ परिणाम
यदि आपकी कुंडली में ग्रह शुभ और सकारात्मक परिणाम नहीं दे रहे हैं तो आपको महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक करके विधि-विधान से पूजा करनई चाहिए। इसके साथ ही आप ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह से भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

शत्रुओं से मुक्ति
महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। इस उपाय के करने से आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। यदि आप किसी झूठे मुकदमे फंसे हुए हैं तो महाशिवरात्रि पर ये उपाय कर लेने से आपको सफलता हासिल होगी।



Click it and Unblock the Notifications