Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि: भूलवश टूट गया है व्रत, घबराएं नहीं करें ये उपाय
नवरात्रि का समय माता के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इस पूरे नौ दिन माता दुर्गा के अलग अलग रूपों की आराधना की जाती है। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए ये समय सबसे उपयुक्त होती है। नवरात्रि के समय में भक्त माता की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं।

धार्मिक शास्त्रों की मानें तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने तथा उन्हें प्रसन्न करने के लिए नियमानुसार व्रत रखा जाता है। कई बार जातक के भूलवश अथवा अनजाने में गलती के कारण व्रत भंग या फिर टूट जाता है। अगर आपसे भी इस तरह की गलती हो जाती है तो आप इन उपायों की मदद से क्षमा मांग सकते हैं।

1.
आपने जिस दिन व्रत किया है उस दिन भूल से आपका व्रत भंग हो जाता है तो उन देवी या देवता से उनकी पूजा करते समय क्षमा मांगे।

2.
आपसे जिन देवी या देवता का व्रत टूटा है, उनके लिए घर में हवन जरूर कराएं और अपनी भूल की माफी मांगे। हवन के बाद प्रार्थना करें और कहें कि जो हमारे द्वारा व्रत भंग हुआ था उसका दोष दूर करें और व्रत पूर्ण करें।

3.
अपनी इस भूल को सुधारने के लिए आप उन देवी या देवता की मूर्ति बना लें। फिर इसे दूध, दही, शहद और शक्कर को मिलाकर पंचामृत बनाएं और स्नान कराएं।

4.
आपसे जिन देवी या देवता का व्रत भंग हुआ है, उनका विशेष मंत्र पढ़ें और उनकी पूजा करें।

5.
अगर आपसे ऐसी भूल हो गयी है तो आप किसी जानकार पंडित से संपर्क करें और उनसे दान कर्म के बारे पूछ लें। दान-दक्षिणा की मदद से आप पुण्य कमाकर देवी-देवता से क्षमा मांग सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
