Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आपके घर में भी बन रही है चींटियों की लाइन, जरुर जानें इसमें छिपा शुभ-अशुभ का संकेत
हमारे घरों में गर्मियों और बरसात के मौसम में चीटियों की पंक्ति कभी न कभी दिखाई पड़ ही जाती है। अमूमन हम इस पर ध्यान नहीं देते और इसे सामान्य घटना ही समझते हैं। लेकिन आप यह जानकार अचंभित होंगे कि हमारे घरों में कतार में चलने वाली इन चीटियों का वास्तुशास्त्र से सम्बन्ध होता है और ये शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत अपनी चलने की गतिविधि से देती हैं। अलग अलग रंगों की चींटियां और इनके चलने की दिशा आपके घर की वास्तु सम्बंधित विशेष घटनाओं से जुड़े संकेत देती हैं। तो चलिए जानते हैं ये संकेत किस प्रकार के होते है -

घर में होने वाला है कुछ शुभ
यदि आपके घर की किसी दीवार पर चींटियां ऊपर की ओर पंक्ति में जाते हुए दिखाई पड़े तो इसका मतलब होता है कि घर में कोई शुभ घटना घटने वाली है या समृद्धि हासिल होने वाली है। वहीँ चीटियों का दीवार पर नीचे की ओर आने अशुभ होने का संकेत होता है।

काली चीटियां होती हैं सुख का संकेत
अधिकतर मौकों पर घरों में काली चींटियां ही दिखाई देती हैं। ये घर में सुख एवं धन आने का संकेत देती हैं। कई घरों में इन्हें खाद्य सामग्री जैसे शक्कर, आटा आदि भी दिया जाता है क्योंकि ये शुभ होती हैं।

लाल चीटियों से हो जाये सावधान
घर में लाल चीटियों का दिखना किसी अशुभ घटना के होने का संकेत होता है। ये आने वाली परेशानियों, विवाद, आर्थिक तंगी को दर्शाती हैं। हालांकि यदि लाल चींटियां मुह में अंडे रखकर चलती हुई नज़र आये तो यह घर के लिए एक शुभ संकेत होता है।

चावल के बर्तन का करते रहे निरीक्षण
यदि आपके घर में चावल रखने के बर्तन से चींटियां निकल रही है तो यह आपके घर के लिए काफी अच्छे संकेत है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में धन आगमन होने वाला है। साथ ही घर अन्न से भरा रहने वाला है और कोई आर्थिक तंगी नहीं होगी।

कौन सी दिशा से आ रहीं हैं घर में चींटियां
दरअसल घर में काली चीटियों का आगमन किस दिशा से हुआ है यह भी अलग अलग संकेत निर्धारित करता है। उत्तर और दक्षिण दिशा से आने वाली चींटियां घर में सुख समृद्धि की वाहक होती हैं। वहीँ पूर्व की दिशा से आने वाली काली चींटियां किसी नकारात्मक सुचना का संकेत देती हैं और पश्चिम से चींटियां आयें तो आपकी कहीं बाहर की यात्रा का योग बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
