Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मंगलवार के दिन करें ये उपाय और पाएं कर्ज मुक्ति के साथ मानसिक राहत
मंगलवार का दिन विशेषतौर पर हनुमानजी को समर्पित माना गया है। कलयुग में आमजन की रक्षा के लिए हनुमानजी को ही सहारा बताया गया है और ये ऐसे देवता हैं जो शीघ्र प्रसन्न भी हो जाते हैं। मंगलवार के दिन बजरंगबली की आराधना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। वहीं मंगलवार गणपति भगवान की पूजा के लिए भी शुभ माना गया है। वह लोग जो कर्ज के दबाव में फंसे हुए हैं, उन्हें इससे मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

1.
मंगलवार के दिन घर के पास किसी हनुमान मंदिर में जाकर नारियल रख आएं। ऐसा करना अच्छा माना जाता है।

2.
मंगलवार का दिन गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए भी उत्तम है। इस दिन उन्हें लाल वस्त्र, लाल रंग की मिठाई, लाल फूल और लाल फल चढ़ाएं। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

3.
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं तो मंगलवार के दिन किसी देवी के मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं और प्रार्थना करें। आप ये उपाय पांच मंगलवार तक करें। इससे आय के नए स्रोत खुलेंगे और धन की आमद बढ़ेगी।

4.
मंगलवार के दिन आप किसी लाल गाय को रोटी खिलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

5.
यदि आप मानसिक रूप से तनाव महसूस कर रहे हैं और जीवन में उथल पुथल की स्थिति बनी हुई है तो ये उपाय आपकी मदद कर सकता है। एक मिट्टी के पात्र में पांच फूल को गेहूं के साथ रखें और घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढककर रख दें। अब अगले मंगलवार तक उसे हाथ न लगाएं। अब अगले मंगलवार के दिन सरे गेहूं के दानों को छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख दें।

6.
इस दिन बजरंगबली के साथ प्रथम पूज्य श्री गणपति भगवान की आराधना अवश्य करें। इससे कर्ज से जल्द मुक्ति मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
