Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जून-जुलाई में हवाई सफर खतरनाक? सुमित आचार्य महाराज की भविष्यवाणी वायरल
Sumit Acharya Maharaj June to July Plane Crash Prediction Viral: साल 2026 की शुरुआत से ही ज्योतिष की दुनिया में सुमित आचार्य महाराज के नाम की खासी चर्चा है। 28 जनवरी को राजनीति जगत के दिग्गज नेता अजित पवार के विमान हादसे की उनकी सटीक भविष्यवाणी और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप के नतीजों ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब एक बार फिर आचार्य महाराज ने आगामी 30 दिनों को लेकर एक ऐसी चेतावनी जारी की है, जिसने हवाई यात्रियों और शासन-प्रशासन की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
उनका दावा है कि जून के मध्य से जुलाई तक का समय विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) के लिए ज्योतिषीय रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में उन्होंने लोगों को विमान यात्रा न करने और टिकट कैंसिल करने की सलाह दी है। सुमित आचार्य ने साफ कहा है कि इस रील को अपने लोगों को शेयर करें ताकि कोई बड़ा हादसा होने से रुक सके। आइए जान लेते हैं क्या है भविष्यवाणी और वो कौन सी तारीखें हैं जिनमें हवाई हादसे होने के योग बन रहे हैं।

16 जून से 14 जुलाई तक हो सकते हैं विमान हादसे
सुमित आचार्य महाराज की ताजा गणना के अनुसार, 16 जून से 14 जुलाई 2026 के बीच ग्रहों का गोचर कुछ इस तरह का संयोग बना रहा है, जिसे वे अशुभ योग करार दे रहे हैं। उनका दावा है कि इस कालखंड में ग्रहों की स्थिति विमानों की सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस दौरान वैश्विक स्तर पर विमान दुर्घटनाओं की खबरें बढ़ सकती हैं। आचार्य महाराज ने इसे एक तरह का अलर्ट पीरियड बताया है, जिसमें यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
'इंटरनेशनल एयर एलिमेंट' के डैमेज होने का दावा
भविष्यवाणी के तकनीकी पहलुओं को समझाते हुए आचार्य महाराज ने कहा कि वर्तमान में 'इंटरनेशनल एयर एलिमेंट' (वायु तत्व) ज्योतिषीय चार्ट में डैमेज या असंतुलित दिखाई दे रहा है। ज्योतिष शास्त्र में वायु तत्व का सीधा संबंध विमानन, संचार और मौसम से होता है। ऐसे में महाराज के अनुसार, वायु तत्व के बिगड़ने से विमानों में अचानक तकनीकी खराबी, इंजन फेलियर या खराब मौसम के कारण बड़ी बाधाएं आ सकती हैं। यह प्रभाव केवल भारत तक सीमित न रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जा सकता है।
क्या है सुमित आचार्य की विशेष सलाह?
अपनी डरावनी भविष्यवाणियों के बीच महाराज ने बचाव और सतर्कता के कुछ रास्ते भी सुझाए हैं उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि बहुत अनिवार्य न हो, तो 16 जून से 14 जुलाई के बीच हवाई यात्रा को टालने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने नागरिक उड्डयन विभाग और एयरलाइंस को सलाह दी है कि इस अवधि में विमानों के तकनीकी रखरखाव और सुरक्षा जांच को दोगुना कर दिया जाए।
इस हादसे के बाद चर्चा में आ गए थे सुमित आचार्य
आपको याद होगा कि साल 2026 की शुरुआत में ही यानी 28 जनवरी को राजनेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया था। इसकी भविष्यवाणी भी सुमित आचार्य ने पहले ही कर दी थी। यहां तक कि उन्होंने दिशा भी बता दी थी कि किस ओर ऐसा हादसा हो सकता है जो पूरी तरह से अजित पवार विमान हादसे से मेल खाता है।
डिसक्लेमर: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां ग्रहों की चाल और व्यक्तिगत गणनाओं पर आधारित होती हैं। सुमित आचार्य महाराज की यह चेतावनी लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से है। हालांकि, विज्ञान और विमानन विभाग ऐसी भविष्यवाणियों की पुष्टि नहीं करते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी यात्रा का निर्णय पूरी सावधानी, आधिकारिक मौसम रिपोर्ट और एयरलाइंस के दिशा-निर्देशों के आधार पर ही लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।
नहीं, सुमित आचार्य महाराज के अनुसार यह एक वैश्विक (International) प्रभाव है, जिससे दुनिया के किसी भी कोने में विमान दुर्घटना की आशंका बन सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
