Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
विवाह पंचमी पर करें ये 5 खास उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
Vivah Panchami 2025 Upay: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। यही कारण है कि इस दिन दंपति भगवान राम-सीता की पूजा करते हैं और अविवाहित युवक-युवतियाँ मनचाहा जीवनसाथी पाने की प्रार्थना करते हैं।
माना जाता है कि विवाह पंचमी पर कुछ विशेष उपाय करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और शादी से जुड़ी बाधाएँ दूर होती हैं। यहां जानिए विवाह पंचमी पर करने योग्य 5 शक्तिशाली उपाय, जो आपके जीवन में सौभाग्य, प्रेम और समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं।

1. व्रत का संकल्प लें
विवाह पंचमी पर व्रत रखना विशेष फलदायी माना गया है। इस व्रत से भगवान श्रीराम और माता सीता दोनों की कृपा प्राप्त होती है। व्रत करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है, परिवार में सुख-शांति आती है और मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
2. भगवान राम-सीता को अर्पित करें सुहाग सामग्री
इस दिन भगवान राम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माता सीता को सिंदूर, बिंदी, लाल चुनरी, चूड़ियाँ और सुहाग सामग्री अर्पित करें। यह उपाय दांपत्य जीवन में प्रेम, सम्मान और स्थिरता लाता है। साथ ही यह सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिलाता है।
3. करें श्रीरामचरितमानस या चालीसा का पाठ
विवाह पंचमी पर पाठ करना अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। श्रीरामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों का जाप, राम और सीता चालीसा का पाठ इनसे मन को शांति मिलती है, बाधाएँ दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
4. दान-पुण्य से मिलेगा शुभ फल
विवाह पंचमी का दिन दान करने के लिए भी अत्यंत उत्तम माना गया है। आप इस दिन अन्न, वस्त्र, धन या अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी भी वस्तु का दान करें। माना जाता है कि दान से घर में समृद्धि आती है और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।
5. करें इन सिद्ध मंत्रों का जाप
विवाह पंचमी पर नीचे दिए मंत्रों का जाप करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और भगवान राम-सीता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। राम मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री रामाय नमः श्री सीतारामाय नमः। सीता मंत्र ॐ सीतायै नमः, राम गायत्री मंत्र, ॐ दशरथाय विद्महे, सीता वल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्।
सीता गायत्री मंत्र
ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे भूमिजायै धीमहि तन्नो सीता प्रचोदयात्।
इन मंत्रों का जाप आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता लाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











