Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
West Bengal Election 2026 Prediction: ममता की होगी वापसी या खिलेगा कमल? ज्योतिषी ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
West Bengal Election Winner Prediction: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। राज्य में मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इसी बीच जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष के आधार पर भी चुनावी नतीजों को लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं। इसी बीच, इंस्टाग्राम पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जग्गनाथ गुरु जी की एक भविष्यवाणी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस भविष्यवाणी में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर जो संकेत दिए गए हैं, उसने टीएमसी और बीजेपी दोनों दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार बीजेपी बंगाल में सरकार बना पाएगी या फिर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी? आइए, जानते हैं क्या कहते हैं ज्योतिषीय सितारे और चुनावी आंकड़े -

बीजेपी दे सकती है मजबूत चुनौती
ज्योतिषीय विश्लेषण के मुताबिक इस चुनाव में शनि ग्रह की स्थिति काफी अहम मानी जा रही है। ज्योतिष में शनि को न्याय और परीक्षा का ग्रह कहा जाता है। जब शनि मजबूत स्थिति में होता है तो किसी भी काम को आसान नहीं होने देता। इसी वजह से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव में मुकाबला काफी कड़ा हो सकता है। बीजेपी इस बार कई सीटों पर मजबूत चुनौती देती नजर आ सकती है और कई जगह कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। शनि का प्रभाव यह भी दिखाता है कि इस बार मतदाता काफी सोच-समझकर वोट डाल सकते हैं। यानी जनता का फैसला जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सावधानी के साथ हो सकता है। इससे चुनाव और ज्यादा दिलचस्प बन सकता है।
टीएमसी को मिल सकता है फायदा
वहीं दूसरी तरफ गुरु ग्रह की स्थिति टीएमसी के लिए सकारात्मक मानी जा रही है। ज्योतिष में गुरु को विस्तार, स्थिरता और शुभ परिणामों का कारक माना जाता है। कहा जा रहा है कि गुरु की अनुकूल स्थिति सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में जा सकती है। इसका मतलब है कि राज्य की मौजूदा सरकार के प्रति लोगों का भरोसा अब भी बना रह सकता है। गुरु का प्रभाव आमतौर पर स्थिरता और पुराने सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का संकेत देता है।
इसके अलावा, चंद्रमा को भी इस चुनाव में अहम माना गया है। ज्योतिष में चंद्रमा जनता की भावनाओं और मूड का प्रतिनिधित्व करता है। विश्लेषण के अनुसार, नतीजों के आसपास चंद्रमा की स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि आखिरी समय में मतदाताओं का झुकाव एक तरफ साफ हो सकता है। यह रुझान टीएमसी के पक्ष में जाता दिख रहा है।
बंगाल चुनाव में किसकी होगी जीत?
अगर सभी ग्रहों की स्थिति को एक साथ देखा जाए तो तस्वीर यही बनती है कि चुनाव में मुकाबला जरूर कड़ा होगा, लेकिन अंतिम नतीजे स्थिरता की ओर इशारा कर रहे हैं। यानी बीजेपी इस बार मजबूत चुनौती दे सकती है, लेकिन टीएमसी का पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है।
एग्जिट पोल और ग्राउंड रिपोर्ट क्या इशारा कर रही है?
वहीं अगर सर्वे और ग्राउंड रिपोर्ट की बात करें तो अब तक के कई ओपिनियन पोल भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। ज्यादातर सर्वे में टीएमसी को बढ़त मिलती दिख रही है, हालांकि 2021 के मुकाबले इस बार उसकी बढ़त थोड़ी कम हो सकती है। कुछ सर्वे के अनुसार टीएमसी को 174 से 184 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 100 से ज्यादा सीटों के साथ मजबूत विपक्ष के रूप में उभर सकती है। हालांकि ,कुछ अन्य आकलनों में दोनों पार्टियों के वोट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं दिखाया गया है। इससे साफ है कि चुनाव पूरी तरह एकतरफा नहीं होगा और कई सीटों पर आखिरी समय तक रोमांच बना रह सकता है। अब असली तस्वीर 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications