Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
राशि अनुसार लें प्यार की सलाह
प्यार में सब कुछ गुलाबी सा लगने लगता है और आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करने में लगे रहते हैं। इन्हें प्यार में अपने पार्टनर का ध्यान आकर्षित करना अच्छा लगता है और यही इनके प्यार करने का तरीका है।
प्यार और रिलेशनशिप एवं इमोशंस को हैंडल करने का सबका तरीका अलग-अलग होता है। आज हम आपको राशि अनुसार प्यार के लिए एक खास सलाह दे रहे हैं जो आपके रिलेशनशिप में आपकी मदद कर सकती है।

आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको प्यार में होने पर राशि अनुसार सलाह दे रहे हैं जो आपके बहुत काम आ सकती है।
तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए क्या सलाह है :
मेष : 21 मार्च - 20 अप्रैल
इस राशि के लोग दिखाते हैं कि रिलेशन में इन्हें छोटी-छोटी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है जबकि ऐसा नहीं है। ये जातक रोमांचक और अस्थिर हो सकते हैं लेकिन कभी-कभी इन्हें भी रिश्ते में संतुलन की चाहत होती है। गहराई से किसी को प्यार करने के बावजूद भी ये अपनी भावनओं को व्यक्त करते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में कुछ ज्यादा पैशनेट करने की जरूरत है।
वृषभ : 21 अप्रैल - 21 मई
आपको दूसरों को अतीत में हुई उनकी गलतियों के आधार पर आंकना छोड़ देना चाहिए। ये लोग किसी को गहराई से जानने से पहले ही उसके बारे में राय बना लेते हैं। ये चाहते हैं कि इनके आसपास हर कोई बहुत अच्छा हो और उसने अपने अतीत में कोई गलती ना की हो। आपको समझना चाहिए कि हर कोई आपकी ऊंची उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकता है।
मिथुन : 22 मई - 21 जून
दूसरे क्या सोचते हैं, इस बारे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन्हें हमेशा लगता है कि लोग इनके बारे में अपनी राय बना रहे हैं या इनका आंकलन कर रहे हैं जबकि ऐसा नहीं होता है। इन्हें समझना चाहिए कि किसी के पास इतना समय नहीं है कि इनके बारे में ही सोचता रहे।
कर्क : 22 जून - 22 जुलाई
कर्क राशि के जातकों को अतीत को पकड़ कर बैठने की आदत छोड़ देनी चाहिए। जिन लोगों ने आपको तकलीफ दी है उन्हें जाने दें। ये आपको जिंदगी के कड़वे अनुभव की तरह हो सकते हैं। आप अपने जीवन में कई गलत लोगों को जगह दे देते हैं और फिर उन्हें लेकर बैठे रहते हैं। ये केयरिंग और क्षमा कर देने वाले होते हैं। आपको खुद को तकलीफ देने वाले लोगों को छोड़कर खुश रखने वाले लोगों को अपने दिल में जगह देनी चाहिए।
सिंह : 23 जुलाई - 21 अगस्त
आपको खुद पर ज्यादा घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आपके रास्ते में आने वाली हर अच्छी चीज़ को खत्म कर सकता है। इन लोगों की आदत होती है कि ये किसी चीज़ को शुरु किए बिना ही उसे खराब कर देते हैं। इन्हें समझना चाहिए कि इनके ईगो की वजह से सब खराब हे रहा है और इससे इनका रिश्ता पूरी तरह से बिगड़ रहा है।
कन्या : 22 अगस्त - 23 सितंबर
रिलेशनशिप में आपको हर छोटी चीज़ का विश्लेषण करने की आदत छोड़ देनी चाहिए। ये बहुत गहराई से सोचते हैं और कई बार अपने बेहतरीन विचारों को बाहर ले आते हैं। इन्हें हर छोटी चीज़ को अपने मूड के हिसाब से कंट्रोल करना बंद कर देना चाहिए।
तुला : 24 सितंबर : 23 अक्टूबर
आपको गलत लोगों को अपनी जिंदगी में लाना बंद कर देना चाहिए। इनकी जगह सही लोगों की पहचान करना सीखें। इन्हें पॉपुलर होना पसंद होता है और जहां भी जाते हैं वहां खूब धूम मचाते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है और ये नए रिश्ते बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में इन्हें समझ ही नहीं आता कि ये क्या कर रहे हैं। इस वजह से ये गलत रिश्तों में अपनी एनर्जी और समय बर्बाद कर देते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी को लेकर थोड़ा संजीदा होना चाहिए।
वृश्चिक : 24 अक्टूबर - 22 नवंबर
आपको थोड़ा रोमांस के बारे में सोचना चाहिए। आप जितना खुद को प्यार से दूर करेंगें उतना ही पछताएंगें। आपकी जिंदगी में अपने आप ही प्यार आता है फिर चाहे आपकी मर्जी हो या ना हो। अगर आप प्यार की कद्र नहीं करते हैं तो आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। प्यार को लेकर आपको थोड़ा नरम होना चाहिए।
धनु : 23 नवंबर - 22 दिसंबर
आपको कुछ समय के लिए थम जाना चाहिए और जो हो रहा है उसे होने दें। ये हर चीज़ को अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं और कभी-कभी ऐसा करना सही होता है लेकिन हर बार सब कुछ तो आपके तरीके से नहीं हो सकता ना। सही वक्त आएगा तो आपको आपका प्यार जरूर मिलेगा लेकिन आपको भी इसके लिए तैयार रहना है।
मकर : 23 दिसंबर - 20 जनवरी
प्यार के मामले में आपको नकारात्मक होने से बचना चाहिए। इन्हें अतीत में बहुत कड़चे अनुभव मिले होते हैं लेकिन फिर भी ये खुद को ऐसी किसी परिस्थिति से बचाने के लिए कुछ नहीं करते हैं। एक दिन आपको अहसास होगा कि आपके जीवन में जितनी भी मुसीबतें आईं थीं उन्होंने आपको आपकी जिंदगी में कुछ ना कुछ दिया ही है।
कुंभ : 21 जनवरी - 19 फरवरी
आपको दूसरों को ये बोलना बंद कर देना चाहिए आप किसी से भी भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ते हैं। आपको समझना चाहिए कि प्यार के रिश्ते में उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। अगर आप बस बुरे समय को ही याद रखेंगें तो अच्छे समय को नहीं जी पाएंगें। जो हो गया उसे भूल जाना ही सही है और इस तरह आप एक बेहतर इंसान भी बन पाएंगें।
मीन : 20 फरवरी - 20 मार्च
आपको खुद को दूसरों के लिए बदलना छोड़ देना चाहिए। कभी-कभी आपका ये बदलाव आपको ही तकलीफ दे सकता है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर की खुशी के लिए अपने में कुछ फेरबदल कर रहे हैं तो ये आपको एक बेहतर और अलग पार्टनर बनाता है। अगर आप ये सब करने में खुश हैं तो ही करें क्योंकि प्यार दिल से निभाया जाता है किसी की पसंद से नहीं। दूसरों के कंट्रोल में आकर आप कभी खुश नहीं रह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
