Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
अपनी राशि से जाने कि आपको है किस चीज की लत.. पैसे की या इश्क फरमाने की..
अच्छी या बुरी हर आदमी को किसी न किसी चीज की लत या नशा जरुर होता है। कभी कभी उनका ये नशा ही जुनून में बदल जाता है तो कभी अपने लत की वजह से वो बुरी स्थितियों में फंस जाते हैं।

जैसे कुछ राशियों के जातकों को घूमने की लत होती है तो वहीं कुछ को शॉपिंग की ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में हम आपको राशियों के अनुसार बताएंगे कि किस रााशि में कौनसी लत होती है जिसके वो आदी हो चुके हैं।

मेष: 100 मील / घंटा पर सब करना है
मेष राशि को हर चीज जल्दी और समय पर चाहिए होती है, जब वो किसी चीज को करने मे आ जाते है तो वो उसमें खुद को भी झौंक देता है। ऐसे लोग कैफीन के आदी होते है खुद को डिप्रेशन से निकालने के लिए या एकाग्रता बढ़ाने के लिए कैफीन का ज्यादा सेवन करते है जैसे स्ट्रॉन्ग कॉफी। एक एक्सप्रेसो पीकर भी ये लोग तीन गुना ज्यादा मेहनत कर सकते है।

वृषभ : बेहिसाब कैलोरी
इस राशि के लोग खाने के मामले में बहुत ही शौकिन होते है। ये लोग खाने के किसी भी मौके को हाथ से नहीं जाने देते है। ये लोग फ्राइड जंक फूड, चायनीज, फ्रैंच चीज हर डिलीसियस फूड के दीवाने होते है। हां जब तक कि उनके लव हैंडल न निकल जाएं तब तक बिना दोस्त के सलाह के ये जिम जाना भी पसंद नहीं करते है।

मिथुन : ज्ञान और दिमाग का विस्तार
अंकशास्त्र की माने तो मिथुन राशि वाले गहन विचारक होते है इन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया पढ़ने और जानने की जिज्ञासु जरुर रहती है। इनके अंदर दिमाग की भूख कभी भी खत्म नहीं होती है इसलिए हमेशा नई नई बातें सीखने के इच्छुक रहते हैं। ये लोग ज्यादा सोचने के साथ दिमाग का ज्ञान बढ़ाने के प्रति लालयित रहते हैं।

कर्क: ज्यादा सोचने वाले
ये राशि वाले ज्यादा से ज्यादा समय सोचने में ही गंवा देते हैं, यह आदत उनके लिए किसी नशे से कम नहीं है। कभी कभी बुरी स्थिति में यह आदत उनके खुद के लिए घातक बन जाती है। ज्यादा सोचने से यह लोग खुद भी आलोचना करने से नहीं बच पाते है।

सिंह: खुद में रहने वाले
सिंह राशि में ईगो की समस्या बहुत ही ज्यादा होती है, जिस वजह से वो लोग बहुत ही ज्यादा खुद को लेकर ही जुनूनी हो जाते है। खुद को हमेशा परफेक्ट दिखाने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते है। खुद के पब्लिक अपीरियंस का इन लोगों को इतना जुनून सवार होता है कि ये लोग एक्सरसाइज करने और प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने से भी नहीं डरते है।

कन्या: साफ सफाई को लेकर पागलपन
कन्या राशि के लोग साफ सफाई को लेकर बहुत ही सिरफिरे होते है। अगर ये लोग घर के किसी भी कोने में बैठे हो और धुल का एक कण भी इनके पांव में लग जाए तो ये लोग फिर से सफाई करने में उतारु हो जाते है। इन्हें Obsessive-compulsive disorder (OCD) होने की ज्यादा सम्भावना रहती है। अगर अगली बार आप इनके यहां जाएं तो सफाई का पूरा ध्यान रखिए।

तुला : शॉपिंग एडिक्ट
तुला जातकों को शॉपिंग का बहुत ज्यादा क्रेज होता है। जब कभी ये लोग थोड़े से भी मायूस होते है सीधे शॉपिंग के लिए जाते है ये इन लोगों के लिए एक थैरेपी की तरह काम करता है।

वृश्चिक : सेक्स और अय्याश
वृश्चिक लोगों के लिए शारीरिक संबध बनाना या सेक्स करना उन्हें एक खुशी देता है। इन लोगों में गजब की सेक्स ड्राइव होती है। इन्हें बेडरुम में एक्सपैरिमेंट करना बहुत ही पसंद है। इन लोगों में वासना की भावना कूट कूटकर भरी होती है। लेकिन एक बात तो निश्चित है कि वृश्चिक राशि वालों को डेट करना कभी भी बोरिंग नहीं हो सकता है।

धनु: जुआरी और चुनौती लेने वाले
धनु राशि वालों को जुआरी की तरह देखा जाता है, चाहे बात जिंदगी की हो या फिर जुएं की ये लोग बिना सोचे समझे ही चुनौती ले लेते है। ये लोग सट्टेबाजी में पैसे लगाने में माहिर होते है।

मकर : वर्कहॉलिक
मकर राशि के लोग बहुत ही मेहनती होते है। ये लोग अपने काम को लेकर क्रिएटिव और फोकस होते है। लेकिन कभी इनकी ये खूबी हद से ज्यादा ही बढ़ जाती है। ये लोग अपनी जॉब में इतने तल्लीन हो जाते है कि ऑफिस को भी घर में ले जाएंगे।

कुंभ: पार्टी एनिमल
कुंभ राशि वालों को पार्टी करना बहुत पसंद है। इन्हें पीना का बहुत शौक होता है इसलिए यह जब भी पार्टी करते है अपनी खुराक लेना भूलते नहीं है। ये एकदम मस्त मौला होकर पार्टी एंजॉय करते है।

मीन राशि: सब कुछ करते है
मीन राशि को वैसे किसी भी खास चीज का नशा नहीं है ये लोग मन बहला लेने के लिए कुछ भी कर लिया करते है। ये बाहर जाकर खाना पीना, लोगो से मिलना जुलना और जो भी इन्हें पसंद आता है कर लेते है। इनकी बुरी आदत होती है कि ये लोग बहुत ही ज्यादा हिलते है। इन्हें भी नहीं मालूम कैसे इस आदत में काबू करें।



Click it and Unblock the Notifications