Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किस राशि पर रहेगा 2018 में शनि का प्रकोप, जानिए!
क्या आप जानते है भगवान शनि इस बार आपके चंद्र राशि में 2 साल से ज्यादा का समय बिताने वाला है? शनि को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह के तौर पर जाना जाता है। जो कि आपका भाग्य संवारने और बिगाड़ने में मुख्य भूमिका निभाता हैं। आइए जानते है कि 2018 में शनि किन राशियों से नाराज रहने वाला और किस राशि पर अपना कहर बरपाने वाला है।
आज हम आपको हर राशि के अनुसार बता रहे है कि इस बार शनि कौनसी रााशि में कितने दिन विराजित है और इसका परिणाम क्या होगा।

मेष
यह आने वाला साल मेष के लिए थोड़ा अप्रत्याशित रहेगा। स्वास्थय के लिहाज से ये साल अच्छा है लेकिन कॅरियर में थोड़ा सम्भलकर चलने की जरुरत है। आपको झूठी साजिश में फंसाकर आप पर आरोप लगाने की सम्भावना है।

वृषभ
ये राशि इस साल बहुत उतार चढ़ाव देखने वाली है। इस साल आप कोई भी बड़ा बदलाव न करें अपनी जिंदगी में। इस साल आपको अपनी इच्छाओं के विपरीत जाकर काम करना होगा।

मिथुन
इस साल हो सकता है कि आपका परिवार और आपके सहयोगी आपको हर जगह साथ दे। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में थोड़ा दरार आ सकती है लेकिन अलगाव की स्थिति नहीं बनेगी।

कर्क
आपका पुराना जमा और अटका हुआ धन आने की सम्भावना है। बिजनस पार्टनर में मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा इस साल आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है जिसमें आपको आपके पुराने मेहनत के परिणाम मिलेंगे। अगर संतान प्राप्ति में किसी महिला को बाधा आ रही है तो इस साल वो बाधा दूर हो जाएगी।

सिंह
परिवार में जो भी मनमुटाव की स्थिति चल रही थी। वो इस साल कम हो जाएगी। इस साल आप लोग प्रोपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आपके सहकर्मी इस साल आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। इस साल आपको फालतू की बहस में पड़ने की जरुरत नहीं है, खुद पर संयम रखें और वरना बनती बात बिगड़ सकती है।

कन्या
ये साल आपके लिए थोड़ा कठिन गुजारने वाला है। इस साल अगर व्यापारी अपना बिजनस बढ़ाने की सोच रहे है तो रुक जाइए क्योंकि इस साल इसका कोई खास फायदा होते नहीं दिखेगा।

तुला
ये साल आपके स्वास्थय के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन दूसरी तरफ इस साल आप बहुत ही फिजूल खर्च होने की सम्भावना है। इस साल अगर शादीशुदा जोड़ा फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहा है तो ये साल आपके इस निर्णय के लिए एकदम उत्तम है।

वृश्चिक
एक दिन में ही स्थितियां नहीं बदल जाती है जैसा कि आपकी राशि पर शानि के प्रकोप से ढैय्या से गुजर रही थी। हालांकि आपने ज्यादा से ज्यादा समय ट्रेवल करने में गुजरा। इस साल आपका स्वास्थय थोड़ा खराब रहेगा जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता हैं।

धनु
ये साल आपके लिए तकलीफों से भरा रह सकता क्योंकि शनि आपकी राशि निकल चुका है। इस साल आपको आपके लक्ष्य प्राप्ति के दौरान कई बाधाओं का सामना करना होगा। इसलिए संयम से काम करें।

मकर
इस साल इस राशि के जातक खूब यात्रा करने वाले हैं जैसे कि आप लोग व्यापार में खूब उतार चढ़ाव देख सकते हैं। इस वजह से आपके दिमाग में अशांति रहेंगी। इस साल रिलेशनशिप में भी कई उतार चढ़ाव रहेंगे।

कुंभ
ये साल आपके राशि के अनुसार खूब शांतिपूर्वक निकलने वाला है। पुराने मामले रफा दफा हो जाएगें। इसके अलावा धन लाभ होने के प्रबल संभावना है। इस साल आपको बहुत बड़ी खुश खबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन
इस साल आप बहुत आराम के मूड में नजर आने वाले हैं। क्योंकि इस साल आपके इनकम के साधन बढ़ने वाले है। आर्थिक स्थितियां सुदृढ़ होगी। इसके अलावा सफल उद्यमी बनने की सम्भावना हैं।



Click it and Unblock the Notifications
