Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Janmashtami 2021: इस जन्माष्टमी पर करें राशिनुसार मंत्र का जाप, होगी अनन्य कोटि फल की प्राप्ति
हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में पूरे देशभर में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पृथ्वी पर पाप का अंत करने और कंस के कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण का अवतार लिया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण भगवान का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। भगवान श्रीहरी देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण का रूप लेकर इस धरती पर आए। इस साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का शुभारंभ 29 अगस्त (रविवार) को रात 11 बजकर 25 मिनट से हो रहा है और इस तिथि का समापन 30 अगस्त को रात 1 बजकर 59 मिनट पर होगा। जानते हैं इस साल जन्माष्टमी के मौके पर आपको राशि अनुसार किस मंत्र का जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होगी।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी के मौके पर 'ॐ कमलनाथाय नम:' मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन कृष्ण-अष्टक का पाठ करना चाहिए।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान को तुलसी अर्पित करें और 'ॐ गोविन्दाय नम:' मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि:
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर आप सफेद गुलाब का फूल अर्पित करें और उनकी कृपा पाने के लिए राधाष्टक का पाठ करें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को इस जन्माष्टमी पर 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नम:' मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों को इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन करने की सलाह दी जाती है। आप इस दिन 'ॐ देवकी-नंदनाय नम:' मंत्र का जाप करें।

तुला राशि:
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर तुला राशि के जातक 'ॐ लीला-धराय नम:' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को प्रभु वराह का स्मरण करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप 'ॐ वराह नम:' का जाप करें।

धनु राशि:
आपके लिए जन्माष्टमी के मौके पर 'ॐ जगद्गुरुवे नम': मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शनधारी रूप का स्मरण करना चाहिए और साथ ही आप 'ॐ पूतना-जीविता हराय नम:' मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि:
'ॐ दयानिधाय नम:' मंत्र का जाप करने से आपको प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को इस जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण भगवान के नटखट बाल रूप का स्मरण करना चाहिए और साथ ही 'ॐ यशोदा-वत्सलाय नम:' मंत्र का जाप करें।



Click it and Unblock the Notifications
