Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आज हो रहा है बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव
ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। आपको बता दें कि इस बार बुध ग्रह का गोचर हो रहा है। 26 अक्टूबर, शुक्रवार को रात 8 बजकर 44 मिनट पर सौरमंडल के आठ ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम बुध ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
वे तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध व्रकी और मार्गी चाल से चलते हुए 1 जनवरी 2019 को धनु राशि प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर से इस बार एक विशेष संयोग बन रहा है क्योंकि वृश्चिक राशि में पहले से ही बृहस्पति देव मौजूद हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष:
बुध देव का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपके द्वारा किये हुए आर्थिक प्रयासों में आपको सफलता मिलने का योग है। साथ ही आपका दांपत्य जीवन भी इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है लेकिन सेहत के प्रति आपको सचेत रहना पड़ेगा।

वृषभ:
आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों के बीच आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। वहीं दूसरी ओर आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। सफलता मिलने का योग है।

मिथुन:
मिथुन राशि वालों को कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं इसलिए बेहतर यही होगा कि आप सोच समझ कर ही खर्च करें। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। मुमकिन है इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिले।

कर्क:
आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा खासतौर पर अगर आपका व्यवसाय प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। इस दौरान आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पूजा पाठ की तरफ आपका रुझान ज़्यादा रह सकता है।

सिंह:
यह समय आपके लिए बेहद उत्तम रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई ज़रूरी कार्य पूरा होने से आप राहत महसूस करेंगे। साथ ही सेहत से जुड़ी समस्या भी दूर होने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और अपनों का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप नया घर या वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या:
कामकाज के मोर्चे पर कन्या राशि वालों के लिए बुध देव का यह गोचर सकारात्मक परिणाम देगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपको आपकी मेहनत का भी फल मिलेगा। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो इस दौरान आप दोनों एक अलग ही प्रेम का अनुभव करेंगे। साथ ही आपकी आपसी समझ में भी बढ़ोतरी होगी। मुमकिन है इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हों। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी लेकिन लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।

तुला:
तुला राशि के जातकों को इस समय अपनी वाणी पर संयम रखने की ज़रुरत है नहीं तो आपके गलत शब्दों के कारण बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। अपने कार्यस्थल पर इस बात का विशेष ध्यान रखें। ज़्यादा उग्र होने से बचें, भारी नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आपके रिश्ते और भी मज़बूत होंगे।

वृश्चिक:
सेहत के प्रति लापरवाही न करें। ज़्यादा चिंता करने से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। इस दौरान आपको क्रोध करने से बचना होगा वरना चीज़ें आपके विरुद्ध जा सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय बहुत ही बढ़िया है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। कामकाज को लेकर की गयी आपकी मेहनत इस दौरान रंग लाएगी।

धनु:
इस दौरान आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी बेहतर होगा आप संतुलन बनाकर चलें। मुमकिन है आपको भाई बहन के सहयोग से कोई बड़ा लाभ मिले। दांपत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी से तालमेल की कमी आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा सकती है। विदेश यात्रा का योग है।

मकर:
आपके ज़रूरी कार्यों में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन अंत में चीज़ें आपके पक्ष में ही रुख करेंगी और आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा और आप दोनों का प्यार भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखना होगा। छोटे मोटे रोगों से आप परेशान रह सकते हैं।

कुम्भ:
कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह समय मिलाजुला परिणाम दे सकता है। कामकाज के मोर्चे पर कुछ परेशानियां आ सकती हैं जिनसे निपटने के लिए आपको कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस दौरान आप वाद विवाद में न पड़ें नहीं तो कोट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन:
दांपत्य जीवन के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप दोनों में तालमेल काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। मुमकिन है बिज़नेस से जुड़ी यात्रा आप कर सकते हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।



Click it and Unblock the Notifications
