Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Navratri 2021: इन राशियों को मिलने वाला है देवी मां का विशेष आशीर्वाद, जानें कैसे रहेंगे ये नौ दिन आपके लिए
नवरात्रि पर्व के दौरान हर राशि के पास मां को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद लेने का सुनहरा मौका होता है। साल 2021 में नवरात्रि उत्सव का आगाज 7 अक्टूबर से हुआ है और इसका समापन 15 अक्टूबर को होगा। दुर्गा माता का की कृपा जिन जातकों पर बरसेगी उन्हें धन, सुख-समृद्धि, निरोगी काया का लाभ मिलेगी। ये महीना साल के सबसे शुभ समय में से एक माना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल नवरात्रि का पर्व आपकी राशि के लिए कितना शुभदायी रहने वाला है।

मेष राशि:
इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में भी बेहतरी आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत की बात करें तो पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप खानपान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि:
आपकी किसी पुरानी इच्छा के पूरा होने का समय आ गया है। आप कठिनाईयों से बाहर आएंगे। कामकाज के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। पैसों की तंगी खत्म हो जाएगी। आपके प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से भी आप काफी तंदरुस्त रहेंगे। इस अवधि का पूरा पूरा फायदा उठायें।

मिथुन राशि:
आपको इस अवधि में बहुत सारे कामों को हाथ में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका सकारात्मक रवैया आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे। रिश्ते में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप धैर्य रखें और पार्टनर के साथ समय बिताएं। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह भी दी जाती है।

कर्क राशि:
ये समय नया स्किल सीखने के लिए उत्तम है। आप अपनी एंग्जायटी को कंट्रोल करना जान जाएंगे। परिवार के साथ आपके सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। कामकाज के क्षेत्र में भी माहौल ठीक रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की सलाह दी जाती है। आपको खुद को भी समय देना सीखना होगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों को प्रोफेशनल लेवल पर कामयाबी मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी मुलाकात जीवन के सबसे खास व्यक्ति से हो सकती है। शादी के बंधन में बंधने के लिए समय उत्तम है। वहीं वैवाहिक जातक अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट के साथ एक्सरसाइज़ पर भी ध्यान देना होगा।

कन्या राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को कई अवसर मिलने की संभावना है। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। वैवाहिक जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता गहरा होगा। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और खाने-पीने में किसी तरह की कमी न रखें।

तुला राशि:
सभी 12 राशि के जातकों में से ये समय आपके लिए सबसे अधिक फलदायी रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में उन्नति होगी। प्रेम जीवन के लिए अनुकूल समय है। आप विवाह भी कर सकते हैं। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी ,हालांकि आपको टेंशन और किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि:
आने वाले महीनों में कामकाज के क्षेत्र में कम्पटीशन बढ़ सकता है। आपको अपने बजट का ख्याल रखते हुए धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि पार्टनर के साथ तनातनी की स्थिति है तो अपने रिश्ते को समय दें, रिलेशनशिप पहले से बेहतर होगा। आपको सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

धनु राशि:
धनु राशि के जातक स्वयं में कोई नया टैलेंट ढूंढ सकते हैं जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। अपने पार्टनर की सेहत का विशेष ख्याल रखें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएं। सेहतमंद चीजों का सेवन करें। दिल से जुड़ी बीमारी से ग्रसित लोगों को चेकअप कराने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों को उतार चढ़ाव भरी स्थिति और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप इस पूरी परिस्थिति के दौरान सकारात्मक बने रहेंगे। इस अवधि में आपको अच्छे नतीजे पाने के लिए थोड़े अधिक प्रयास करने होंगे। प्रेम जीवन के लिए ये समय अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। पूर्व में किए निवेश से धन लाभ होने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। आपकी लव लाइफ भी खुशहाल रहेगी।

मीन राशि:
इस अवधि में आपको असफलता और सफलता जीवन के दोनों ही पहलुओं का अनुभव हो जाएगा। भविष्य में आपके सामने नए नए अवसर सामने आएंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। रिलेशनशिप को समय देना सीखें।



Click it and Unblock the Notifications
