Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Rajyoga 2023: बुध-शुक्र के गोचर से बनेगा बेहद शुभ राजयोग, राजा की तरह ऐशो-आराम में रहेंगी ये राशियां
ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में विचरण से लोगों के जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम मिलते हैं। वैसे साल 2023 कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसकी बड़ी वजह है जल्द ही दो ग्रहों की मदद से बनने वाला राजयोग। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस जातक की राशि में राजयोग बनता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। राजयोग के प्रभाव से पैसों की किल्लत दूर होती है, वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है, करियर में ग्रोथ मिलती है, सेहत और व्यवसाय के क्षेत्र में भी फायदा होता है।

किन ग्रहों के संयोग से बनेगा राजयोग
ग्रहों में युवराज माने जाने वाले बुध और देव गुरु शुक्र के राशि परिवर्तन से राजयोग बनने वाला है। शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023 की शाम को 7 बजकर 43 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। वहीं बुद्धि के देव बुध महाराज 27 फरवरी 2023 को शाम 4 बजकर 33 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंडली में 12 भाव होते हैं जिनमें नौवें और दसवें भाव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भाव भाग्य और कर्म की नुमाइंदगी करते हैं। इनकी युति से ही विशेष राजयोग बनता है। जानते हैं बुध और शुक्र के गोचर से बनने वाले राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मिथुन राशि:
इस राजयोग का फायदा मिथुन राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। आपका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत रहेगा। अलग अलग स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रमोशन की संभावना बन रही है। इस राशि के व्यपारियों को भी बड़ा मुनाफा मिल सकता है। विरोधी पक्ष पर आप हावी रहेंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए राजयोग बहुत फलदायी रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन सकता है। समय शुभ रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपका अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। कन्या राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को मुनाफा मल सकता है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को भी राजयोग का लाभ मिलेगा। आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आप ऐशो-आराम के साथ जीवन का आनंद लेंगे। इतना ही नहीं, नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है। प्रेम जीवन में अनुकूलता आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छोटी यात्राओं का योग बन रहा है। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे, उसे बिना किसी रूकावट के पूरा कर सकेंगे। पैसों के लिहाज से ये समय बहुत बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि
इस राजयोग की मदद से आपको आर्थिक लाभ होगा। कुंभ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिहाज से ये समय उत्तम है। आप भविष्य के लिए धन की बचत भी कर सकेंगे। नयी प्रोपर्टी खरीदने पर भी आप विचार कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
