Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शिवरात्रि 2018: राशि अनुसार मंत्र जाप करके खुश करें शिव को

शिवरात्रि के मौके पर हर शिवभक्त भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए हर तरह के जतन करते हुए दिखेंगे। भोले तो भोले ही हैं, एक धतूरे के फूल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। 13 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार हर दिन भगवान शिव 24 घंटे शिवलिंग में विराजमान रहते है।
इस महाशिवरात्रि को शिवलिंग की पूजा करते समय अपनी राशि के अनुसार शिव मंत्र के जप करना चाहिए। राशि अनुसार शिव मंत्र का जप करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों के कुप्रभाव समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वाले इस शिवरात्रि को किस मंत्र का जप करना चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि वाले इस महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा के बाद 'ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं' मंत्र का जप 108 बार करें।

वृष राशि
वृष राशि वाले जातक ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। शिवरात्रि पर भगवान शिव की इस प्रकार पूजा करने से ऊर्जा का विकास होता है और कार्य क्षमता बढ़ती है और परिवार के बीच प्यार बढ़ता है।

मिथुन राशि
इस राशि वाले लोग शिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें।

कर्क राशि
शिव पूजा के बाद भक्त ओम हौ जूं स: इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जाप से सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग इस महाशिवरात्रि को ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं का कम से कम 51 बार मंत्र का जप करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से कन्या राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा

तुला राशि
तुला राशि वाले इस शिवरात्रि शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का 108 बार जप करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग शिवरात्रि के दिन ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करें।

धनु राशि
शिवरात्रि के दिन चन्द्रमा कमजोर होता है। धनु राशि वाले जातक इस दिन ओम तत्पुरूषाय विध्म्ये महादेवाय धीमाह। तन्नो रूद: प्रचोदयात के मंत्र का जप करने से चंद्रमा मजबूत होता है और शिव जी की कृपा मिलती है।

मकर राशि
इस राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए ओम नम: शिवाय का जप करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के स्वामी शनिदेव है। इसलिए इस राशि के जातक मकर राशि की तरह ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

मीन राशि
इस राशि के लोग जितना हो सके उतनी बार ओम तत्पुरूषाय विघ्म्हे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र प्रचोदयात् मंत्र का जप करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
