Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सूर्यग्रहण के बाद सूर्य करने जा रहे हैं मिथुन राशि में प्रवेश, जानें किन जातकों की खुलने वाली है किस्मत
सूर्य के गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन को मिथुन संक्रांति कहा जाता है। 10 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा और इसके पांच दिन बाद सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 15 जून को सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर अनुकूल रहने की संभावना है। इस अवधि में आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है और इससे आपको लाभ भी होगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि:
सूर्य के गोचर के प्रभाव से आपको शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर का माहौल खुशहाल रहगा और भौतिक सुख सुविधा की चीजों में आप निवेश करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि:
सूर्य का प्रवेश इसी राशि में होने वाला है। इस अवधि में आप अपना आत्मविश्वास बढ़ा हुआ पाएंगे। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ हो।

कर्क राशि:
इस अवधि में आप स्वयं में आत्मविश्वास की कमी पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहने की संभावना है। आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में आपका यश बढ़ेगा। यात्रा करने का योग बन रहा है।

कन्या राशि:
नौक्रिपेह्सा जातकों को दफ्तर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मगर यह स्थिति ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से किसी तरह का लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय जबरदस्त फायदा लेकर आएगा। आपके पुराने अटके हुए कार्य भी इस दौरान पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको वाद-विवाद से बचे रहने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के क्षेत्र में अड़चन पैदा होगी। वैवाहिक जीवन में कलह रह सकती है। आपकी आय में अवरोध आ सकता है।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। कामकाज के क्षेत्र में सभी आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। करियर में नई दिशा तलाशने के लिए ये समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद आ सकते हैं।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय ठीकठाक रहने की उम्मीद है। काम में कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन आप अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त कर लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि:
आप अपनी समझदारी से कोई बड़ा काम सम्पन्न कर सकेंगे। इस दौरान आपको लाभ मिलेगा। आप प्रेम जीवन में किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जमीन या वाहन का लाभ मिल सकता है।

मीन राशि:
ये अवधि आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगी। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
